फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते में न आए खटास, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

Mon, 23 Mar 2020 08:17 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 23 Mar 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
5 ways to keep your relationship strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी से प्यार करना और उसके साथ रिश्ते में बने रहना बहुत ही सुखद अहसास होता है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी रिश्ते की मजबूती को बनाए रखने में आती है। आपकी छोटी-छोटी चीजें रिश्तों के बीच तनाव पैदा करने लगती हैं और खटास बढ़ने लगती है। दरअसल, रिलेशनशिप में आने के बाद हम कई चीजों को नजरअंदाज करने लगते हैं, जिससे एक-दूसरे के बीच मनमुटाव पैदा होने लगता है। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि झगड़े और घरेलू हिंसा का रूप ले लेता है। हालांकि इन कमजोरियों पर पहले से ध्यान दें तो ऐसी नौबत ही नहीं आएगी। आइए जानते रिश्ते की कमजोरियों के बारे में...

5 ways to keep your relationship strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मान-सम्मान
रिश्तों के बीच पार्टनर को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, जिससे रिश्ते के बीच मजबूती बने रहे। सम्मान ही एक ऐसी चीज है जो आपके बीच संबंधों की मजबूती को और ज्यादा मजबूत करती है। इससे आपके रिश्ते में आने वाली हर खटास दूर हो सकती है। इसलिए, अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो बेहद जरूरी है कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान का नजरिया रखना।

5 ways to keep your relationship strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बातचीत है जरूरी
अगर आपका पार्टनर से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसे दूर करने के लिए सबसे बढ़िया तरीका है बातचीत। बातचीत से आप रिश्तों के बीच के मतभेद  को आसाना से दूर कर सकते हैं। बातचीत शुरू करने की पहल आप खुद करें। एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें। यदि कोई खामियां हैं तो उसे ठीक करने का प्रयास करें और यदि कोई कंफ्यूजन है तो उसे तुरंत दूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 ways to keep your relationship strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अहमियत
रिलेशनशिप में पार्टनर को कभी भी एक-दूसरे को छोटा नहीं समझना चाहिए। छोटा समझने का तात्पर्य ये है कि कई बीर लोग अपने पार्टनर को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है।

विज्ञापन
5 ways to keep your relationship strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गलती करें तो स्वीकार भी करें
अगर आपने कोई गलती की है तो उसे तुरंत स्वीकार कर लें। ऐसा करने से आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा। अक्सर हम अपनी गलतियों को कभी नहीं मानते और दूसरे की गलती स्वीकार कराने में ही पूरा वक्त लगा देते हैं। यदि आप अपने रिश्ते की मजबूती को बनाए रखना चाहते हैं तो गलतियों को स्वीकार करे।विश्वास
रिश्तों में विश्वास का होना बहुत जरूरी है। रिश्ता कोई भी हो, अगर उसमें विश्वास हो तो रिश्ता हमेशा अटूट बना रहेगा। यदि रिश्तों के बीच संदेह और अविश्वास की स्थिति बनने लगे तो मजबूत से मजबूत रिश्ता पल भर में बिखर सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed