भारतीय संस्कृति में शादी को जन्म-जन्मांतर का साथ कहा जाता है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते को बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति पूरी तरह समर्पित और वफादार होना चाहिए। लेकिन हाल में हुए सर्वे में पता चला है कि 55 फीसदी भारतीय अपने पार्टनर के प्रति वफादार नहीं हैं। इन्होंने कम से कम एक बार बेवफाई जरूर की है। जानकर आश्चर्य होगा कि इनमें अपने पार्टनर के प्रति वफादार नहीं रहने में महिलाएं आगे हैं, जिनकी तादाद 56 फीसदी है। विवाहेत्तर डेटिंग एप (Extramarital Dating App) ‘ग्लीडन’ द्वारा किए गए इस सर्वे में और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
Extramarital Affairs: 100 में से 55 शादीशुदा भारतीय अपने पार्टनर संग हैं बेवफा, ज्यादातर महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सर्वे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में 25 से 50 वर्ष के शादीशुदा भारतीयों के बीच किया गया।
- 48 फीसदी भारतीय मानते हैं कि एक ही समय में दो लोगों से इश्क करना संभव है।
- 46 फीसदी लोग मानते हैं कि किसी के साथ इश्क में होने के बावजूद उसके साथ बेवफाई की जा सकती है।
यही कारण है कि अपने पति या पत्नी के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी लगने के बावजूद भी भारतीय अपने पार्टनर को माफ करने को तैयार रहते हैं।
सर्वे बताता है:
- 40 फीसदी भारतीय मानते हैं कि अगर हालात बहुत खराब नहीं हुए तो पार्टनर को माफ किया जा सकता है।
- 69 फीसदी लोगों को उम्मीद रहती है कि उनका पार्टनर उन्हें माफ कर देगा।
- वहीं, 7 फीसदी भारतीय बिना कुछ सोचे अपने पार्टनर को माफ कर देंगे।
इस सर्वे के अनुसार भारत में तलाक की दर विश्व में सबसे कम (1 फीसदी) है। बताया गया है कि भारत में 1000 दंपतियों में मात्र 13 ही अलग होते हैं। सर्वे बताता है कि भारत में 90 फीसदी शादियां परिवार के लोग तय करते हैं और महज 5 फीसदी लव मैरिज करते हैं।
लाइफ पार्टनर के अलावा किसी और से भी यौन संबंध
इस सर्वे में 49 फीसदी शादीशुदा लोगों ने स्वीकार किया है कि अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ उनके अंतरंग संबंध रहे हैं, वहीं 47 फीसदी शादीशुदा भारतीयों ने अपने लाइफ पार्टनर के अलावा किसी और से भी आकस्मिक सेक्स की बात स्वीकारी है।