फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Master sewer lines will be cleaned using Super Sucker machines.

Gurugram News: सुपर सकर मशीन से मास्टर सीवर लाइनों की होगी सफाई

Sun, 16 Aug 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Master sewer lines will be cleaned using Super Sucker machines.
900 और 1200 एमएम व्यास की सीवर लाइनों की होगी डी-सिल्टिंग, सीसीटीवी सर्वे भी कराया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की मास्टर सीवर लाइनों में जमा गाद और कचरे की सफाई के लिए हाई पावर सुपर सकर मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत 900 एमएम और 1200 एमएम आंतरिक व्यास (आई/डी) वाली मास्टर सीवर लाइनों की डी-सिल्टिंग कराई जाएगी। सफाई के साथ सीवर लाइनों का सीसीटीवी सर्वे भी किया जाएगा, ताकि पाइपलाइन के अंदर की स्थिति का पता लगाया जा सके।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अनुसार, इस पर करीब 80.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सुपर सकर मशीन के जरिये सीवर लाइनों में जमा गाद को बाहर निकाला जाएगा। वहीं, सीसीटीवी सर्वे के माध्यम से लाइन में किसी तरह की टूट-फूट, अवरोध या अन्य तकनीकी समस्या की पहचान की जा सकेगी। सीवर लाइनों की नियमित डी-सिल्टिंग से सीवर प्रवाह बेहतर होने और जलभराव व सीवर ओवरफ्लो की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता भीम ने बताया कि मास्टर सीवर लाइनों की सफाई कराई जानी है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों की सफाई से मिलेगी जलभराव से निजात
सोहना। सोहना नगरपरिषद ने वर्षों से बंद पड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। यह सफाई सुपर सकर मशीन से की जाएगी, जिससे कस्बे के लोगों को जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद है। कस्बे में पानी निकासी की समस्या वर्षों से बनी हुई है। परिषद द्वारा बनाए गए नाले व पुलिया गंदगी से अटे पड़े हैं। इनकी नियमित सफाई नहीं होती है। बरसात के मौसम में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए सुपर सकर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गंदगी को पूरी तरह साफ करना है। सोहना नगरपरिषद ने नालों व पुलिया की सफाई के लिए गत दिनों करीब 80 लाख रुपये का ठेका दिया था। इसमें दो एजेंसियां शामिल हैं। इसके बावजूद नालों में गंदगी बनी हुई थी। सुपर सकर मशीन का उपयोग अभी परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है। एजेंसी संचालक लाला त्यागी के अनुसार, यह मशीन फरीदाबाद से मंगवाई गई है और इसका किराया काफी महंगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed