फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RWA appeals for resolution to 9-year-old drinking water problem.

Gurugram News: 9 साल पुरानी पेयजल समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए ने लगाई गुहार

Sun, 16 Aug 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
RWA appeals for resolution to 9-year-old drinking water problem.
फर्रुखनगर। मारुति कुंज आरडब्ल्यूए के निवासियों ने लगभग नौ साल से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पंकज बेनिवाल एवं ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य अनिल सैनी के सामने रखी। आरडब्ल्यूए प्रधान बिजेंद्र गुलिया के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में लंबे समय से पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें पिछले नौ वर्षों से संघर्ष करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों एवं बिल्डर के समक्ष शिकायत रखने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इस दौरान सोसाइटी के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे। डॉ. पंकज बेनिवाल और अनिल सैनी ने निवासियों की समस्या को सुनते हुए उन्हें भरोसा दिया कि यदि सरकार अथवा संबंधित विभाग की तरफ से किसी प्रकार की ढिलाई है तो समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समस्या बिल्डर की तरफ से है तो बिल्डर से बातचीत कर पेयजल समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed