फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Multi-crore budget approved; potholes to be cleared from roads.

Gurugram News: करोड़ों का बजट पास, सड़कों से गड्ढे होंगे साफ

Sun, 16 Aug 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Multi-crore budget approved; potholes to be cleared from roads.
साइबर सिटी की सड़कों और फुटपाथों के लिए तीन बड़े प्रोजेक्ट मंजूर
विज्ञापन

नंबरगेम- 25.81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे पालम विहार क्षेत्र में सड़कों व फुटपाथ के दिन बहुरने वाले हैं। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में सड़कों और फुटपाथों के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 25.81 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इनका उद्देश्य विभिन्न सेक्टरों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। अब शहर के सड़कों से गड्ढे साफ हो जाएंगे।

पहली परियोजना सेक्टर-22ए, वार्ड नंबर 3, डिवीजन 3ए के लिए हैं। इसमें बिटुमिनस कंक्रीट सड़कों को फिर से बिछाना शामिल है। सीमेंट कंक्रीट सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा। आईपीबी टाइल्स के साथ फुटपाथों का विकास भी इस परियोजना का हिस्सा है। इस कार्य पर 901.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरी परियोजना सेक्टर-1 पालम विहार, वार्ड नंबर 04, डिवीजन 3ए में बीएम बीसी आंतरिक सड़कों को फिर से बनाना है। इस पर 774.70 लाख रुपये की लागत आएगी। तीसरी परियोजना सेक्टर-2 पालम विहार, वार्ड नंबर-4, डिवीजन 3ए में बीएम बीसी आंतरिक सड़कों की फिर से मरम्मत करन है। इस पर 904.93 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मूल ढांचे की आवश्यकता के अनुसार इन प्रोजेक्ट की मंजूरी मिली है। बारिश के बाद यह काम शुरू किए जाएंगे। स्थानीय पार्षद की मांग पर इन प्रस्ताव की फाइनेंस कमेटी में मंजूरी दी गई है। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम
---------------------
शहर में सड़क, सीवर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए फुटपाथों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। -प्रदीप दहिया,आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed