{"_id":"6a81c597e9bfbd076301977b","slug":"mound-of-earth-at-cremation-ground-sparks-alarm-no-body-found-upon-inspection-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97947-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: श्मशान स्थल में मिट्टी के ढेर से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: श्मशान स्थल में मिट्टी के ढेर से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जूते और गार्ड जैसी वर्दी मिलने से गहराया था लोगों का शक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरहोल गांव स्थित श्मशान स्थल में शनिवार सुबह मिट्टी का संदिग्ध ढेर और उसके ऊपर लकड़ियां व पत्तियां रखी मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने आशंका जताई कि मिट्टी के नीचे किसी का शव दफन किया गया है। सूचना मिलते ही सेक्टर-17/18 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मिट्टी के ढेर की खुदाई कराई गई, लेकिन वहां कोई शव या संदिग्ध सामान नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ लोग श्मशान स्थल पहुंचे तो उन्होंने वहां मिट्टी का ऊंचा ढेर देखा। उसके ऊपर पेड़ों की टहनियां और पत्तियां डाली हुई थीं। यह देखकर लोगों को शक हुआ और उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में श्मशान स्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो मिट्टी के ढेर के पास एक जोड़ी जूते और गार्ड जैसी वर्दी भी पड़ी मिली। इससे लोगों का शक और गहरा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में मशीन से मिट्टी का ढेर हटाकर खुदाई कराई गई। काफी गहराई तक जांच करने के बाद भी वहां कोई शव या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कोट-
मिट्टी के ढेर के नीचे खुदाई कराई गई, लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है। मिट्टी के ऊपर लकड़ी और पत्ते डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद, इंस्पेक्टर एवं प्रभारी, सेक्टर-17/18 थाना