फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress should issue a public apology for the disrespect shown towards national symbols of honor: Sarvapriya Tyagi

राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों के अनादर पर कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे : सर्वप्रिय त्यागी

Sun, 16 Aug 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Congress should issue a public apology for the disrespect shown towards national symbols of honor: Sarvapriya Tyagi
वंदे मातरम् के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने सिग्नेचर टावर से गुरुकमल तक निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम् के कथित अनादर के विरोध में रविवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अगुवाई में कैंडल मार्च सिग्नेचर टावर से भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने वंदे मातरम् के अनादर कर देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में देश के सामने स्पष्टीकरण देना चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कैंडल मार्च में जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जयवीर यादव, कुलदीप यादव, मयंक निर्मल, अजय दुआ, हितेश चौधरी, वरुण चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed