फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tiranga rally held even in the rain; dependents of martyrs honored.

Rudraprayag News: बारिश में भी निकाली तिरंगा रैली, बलिदानियों के आश्रित सम्मानित

Sun, 16 Aug 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 16 Aug 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Tiranga rally held even in the rain; dependents of martyrs honored.
फोटो--
विज्ञापन

उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
सीमांत क्षेत्रों से लेकर नगरों, शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। 80वां स्वतंत्रता दिवस चमोली जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बारिश के बावजूद स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस दौरान बलिदानी जवानों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट में डीएम गौरव कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बलिदानी जवानों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। इसमें शांति देवी पत्नी राइफलमैन स्व. सुरेंद्र सिंह, कुसुमलता देवी पत्नी हवलदार स्व. दिनेश चंद्र सती, ऊषा देवी, पत्नी नायक स्व. जगदीश प्रसाद, सोबती देवी पत्नी लांस नायक स्व. किशन सिंह तोपाल, कला देवी, पत्नी नायक स्व. आनंद सिंह और गीता देवी नायक सूबेदार स्व. मद लाल शामिल रहे। पुलिस लाइन गोपेश्वर में एसपी सुरजीत सिंह पंवार, पुलिस कार्यालय में सीओ मदन बिष्ट ने ध्वज फहराया। वहीं नीती घाटी के दुम्फूधार में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्थानीय लोगों, सेना व आईटीबीपी के जवानों ने हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरन विभिन्न गांवों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। वहीं विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, निकायों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


फोटो
अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। 80वां स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश का असर स्कूली आयोजनों पर पड़ा। गुप्तकाशी में तेज बारिश के कारण स्कूली छात्र प्रभात फेरी नहीं निकाल सके। वहीं अगस्त्यमुनि में बारिश के बावजूद छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर भव्य झांकी निकाली। चोपता, घिमतोली, कांडई दशज्यूला, मयकोटी और मालतोली क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिला कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें राजराजेश्वरी महिला स्वयं सहायता समूह परकंडी समेत सूचना विभाग के अरुण भरतरी, सेवायोजन विभाग के किशन सिंह रावत, कलेक्ट्रेट के विनोद भास्कर व नीरज बिष्ट और विकास भवन के आशीष जोशी शामिल रहे। वहीं वन विभाग में डीएफओ विनीत कुमार, पुलिस लाइन में एसपी निहारिका तोमर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जनपद न्यायाधीश नीना अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में संविधान, मौलिक अधिकारों-कर्तव्यों और निशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया गया।

नई तकनीक और नवाचार अपनाने का आह्वान
जखोली। कृषि महाविद्यालय चिरबटिया में हुए कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीपी भट्ट ने गढ़वाली में संबोधित किया। कुलपति ने विद्यार्थियों से कृषि एवं ग्रामीण विकास में नई तकनीक और नवाचार अपनाने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत लुठियाग के प्रधान प्रतिनिधि सैन सिंह मेहरा ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए सोलर पंप को विद्युत संयोजन से जोड़ा जा रहा है। इससे महाविद्यालय परिसर को जल्द पेयजल संकट से राहत मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन परिसर प्रभारी डॉ. अनीता रावत और जयदीप मेहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed