{"_id":"6a81b8d399811291ed0ed7db","slug":"funds-sanctioned-for-the-construction-of-the-bridge-and-pumping-scheme-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120276-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पुल और पंपिंग योजना के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पुल और पंपिंग योजना के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत
Sun, 16 Aug 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुल के लिए 6.36 करोड़ और पेयजल योजना के लिए 85 लाख मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। पश्चिमी भरदार क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। सेमलता-डूंगरा-कफना मार्ग पर भरदारी गाड़ में पुल निर्माण के लिए 6.36 करोड़ तथा क्वीलाखाल-सौदा लिफ्ट पंपिंग पेयजल योजना के एनपीवी के लिए 85 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
सेमलता और डूंगरा के बीच प्रस्तावित पुल लंबे समय से धनराशि के अभाव में लंबित था। पुल बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी और अतिरिक्त दूरी तय करने से निजात मिलेगी। वहीं क्वीलाखाल–सौदा लिफ्ट पंपिंग पेयजल योजना वन विभाग की स्वीकृति के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही थी। योजना के लिए पेयजल निगम को एनपीवी के रूप में 85 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वन स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है और सितंबर से कार्य शुरू करने की तैयारी है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता है। पुल का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा और पेयजल योजना को भी शीघ्र धरातल पर उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।