शादी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। एक ऐसा बंधन है जिसमें ना केवल दो लोग आपस में जुड़ते हैं बल्कि उनके जीवन की हर छोटी चीज एक दूसरे से जुड़ जाती हैं। साथ ही दो परिवार भी आपस में जुड़ते हैं। शादी अगर अरेंज मैरेज हो तो दोनों पार्टनर इस बात से घबराते हैं कि उनका होने वाला लाइफ पार्टनर कैसा होगा। वहीं अगर लव मैरेज हो तो आप अपने होने वाले पार्टनर के बारे में सबकुछ जानते हैं। लेकिन अगर आपकी शादी बेस्ट फ्रेंड से हो जाए तो आपकी लाइफ अच्छी हो सकती है। आइए जानते हैं किस तरह बेस्ट फ्रेंड से शादी करना बेहतर फैसला होगा।
बेस्ट फ्रेंड से शादी करने का फैसला होगा बेहतर, जानें क्यों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिखावे की जरुरत नहीं पड़ती
अगर आप बेस्ट फ्रेंड से शादी करते हैं तो आपको कुछ भी बदलने की जरुरत नहीं है। आप जैसे हैं वैसे ही रहें। आपको किसी तरह के दिखावे करने की जरुरत नहीं है। आप अपने पार्टनर के साथ वह सभी हरकतें कर सकते हैं जो आप शादी से पहले करते थे। खुलकर हंसना, हंसी-मजाक करना कुछ भी आपको बदलना नहीं पड़ेगा।
दोनों की एक जैसे रुचि और लक्ष्य
अगर आप दोनों पहले से बेस्ट फ्रेंड हैं तो जाहिर सी बात है कि कई सारी बातें एक समान होंगी। आपकी पसंद और आपके लक्ष्य एक जैसे हो सकते हैं। हालांकि की अगर लक्ष्य अलग भी हों तो आप आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं।
साथ में बूढ़े होना
अगर आप अपनी बचपन की दोस्त से शादी करते हैं तो आप साथ में बड़े और बूढ़े होते हैं। आपके पास एक-दूसरे की ढेर सारी यादें और कहानियां होती हैं जो आप किसी को भी बता सकते हैं। आप साथ में बड़े और बूढ़े होते हैं।
प्यार और देखभाल
अगर आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते हैं तो ढेर सार प्यार और देखभाल बिना किसी शर्त के मिलेगी। आपके बीच में कितनी भी लड़ाईयां क्यों ना हो कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आपका सबसे अच्छा दोस्त आपका लाइफ पार्टनर है तो वह आपको तुरंत मना लेगा। चाहे आप कितने भी नाराज क्यों ना हों।