फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE RESULT 2019: खराब नंबर आने पर बच्चों का इस तरह साथ दें माता-पिता

Thu, 02 May 2019 01:14 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 02 May 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Cbse reult 2019 tips for parent behaviour after result

हाल ही में कई परीक्षाओं के रिजल्ट आए हैं। सीबीएसई व अन्य प्रदेशों के रिज्लट जारी किए गए हैं। परीक्षा के तनाव के बाद बच्चों में रिजल्ट को लेकर बहुत ज्यादा तनाव रहता है। उन्हें इस बात का डर होता है कि अगर उनका रिजल्ट अच्छा नहीं रहा तो क्या होगा। या माता-पिता किस तरह उनके साथ व्यवहार करेंगे। दोस्तों व रिश्तेदारों को किस तरह अपने रिजल्ट को बताएंगे। ऐसे में बच्चों के माता-पिता की भागीदारी अहम हो जाती है कि बच्चे के खराब रिजल्ट आने पर उन्हें किस तरह समझाएं और उनका मनोबल बढ़ाएं। 

Cbse reult 2019 tips for parent behaviour after result

गुरुवार को सीबीएसई का परिणाम घोषित हो रहा है। इस परीक्षा में लाखों बच्चों ने परीक्षा दी है। जाहिर है कि सभी बच्चे न तो टॉपर बन सकते हैं और न ही अच्छे पर्सेंटेज से पास हो सकते हैं। हालांकि हर बच्चा कोशिश करता है कि वो अच्छे नंबर लाए। पर कई बार उनके मनमुताबिक रिजल्ट नहीं आते हैं। ऐसे में उनके मन में तरह-तरह के खराब विचार आते हैं। इस स्थिति में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वो बच्चों को समझाएं। उनके साथ खड़े रहें, ध्यान रखें कि आपका साथ आपके बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत होगा। 

Cbse reult 2019 tips for parent behaviour after result

माता-पिता को समझना होगा कि कम मार्क्स या फेल होना बच्चों के भविष्य को तय नहीं करता है। बच्चों को समझाएं कि वो हिम्मत न हारे और न ही मायूस हो। बच्चों का हर कदम पर साथ दें और उन्हें आगे के लिए तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cbse reult 2019 tips for parent behaviour after result

बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रखें। बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग करें। रिजल्ट खराब होने पर बच्चों पर गुस्सा न करें और उनकी तुलना किसी और बच्चों से न करें। 

विज्ञापन
Cbse reult 2019 tips for parent behaviour after result
बच्चे का व्यवहार बदलने पर मनोचिकित्सक और काउंसलर्स से संपर्क करें। पहले फेल और फिर कामयाब होने वाली महान हस्तियों के उदाहरण बच्चों के सामने रखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed