फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered in Bahadurgarh against several individuals including a police employee

Bahahdurgarh: पुलिस कर्मचारी सहित चार नामजद लोगों सहित अन्य पर मामला दर्ज, मजदूरों से मारपीट का मामला

Thu, 20 Aug 2026 02:31 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 02:31 PM IST
सार

एसीपी प्रदीप खत्री ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Case registered in Bahadurgarh against several individuals including a police employee
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंडाखेड़ा गांव में प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। मामले में पारस, उत्तम, भूप सिंह सहित एक पुलिस कर्मचारी सुरेंद्र को नामजद किया गया है। इनके अलावा अन्य लोगों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट और अन्य संबंधित धाराएं लगाई हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर रात पीड़ित मजदूरों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसीपी प्रदीप खत्री ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed