{"_id":"6a85c5e1a81ceb03fe0776d3","slug":"video-jhajjar-congress-should-rename-itself-all-india-jhagda-party-instead-of-aicc-chautala-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: कांग्रेस को एआईसीसी की जगह “ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी” नाम रख लेना चाहिए : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: कांग्रेस को एआईसीसी की जगह “ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी” नाम रख लेना चाहिए : चौटाला
झज्जर। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा इतने बड़े नेता हैं तो उन्होंने कांग्रेस को तीन बार चुनाव क्यों हरवा दिया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हरियाणा में हुड्डा ने अपने दम पर कभी बहुमत हासिल किया हो तो बताया जाए। वह बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वहुड्डा बड़े नेता की उपाधि लेकर बैठे हैं, लेकिन उस उपाधि के अंदर नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि 2009 में कांग्रेस की सरकार को अन्य दलों और नेताओं के सहयोग से चलाना पड़ा। बाद में कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस को तोड़कर सरकार को समर्थन मिला। चौटाला ने कहा कि पार्टी में हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब और पूरे देश में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को एआईसीसी की जगह “ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी” नाम रख लेना चाहिए। दुष्यंत ने दावा किया कि वर्ष 2029 तक देश की सबसे पुरानी पार्टी लुप्त हो जाएगी।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बयान पर भी चौटाला ने कहा कि कुर्ता-पजामा हमारी राष्ट्रीय पोशाक है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भी कुर्ता-पजामा पहनते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कुर्ता-पजामा पसंद नहीं है तो पैंट-शर्ट पहनने की सलाह दी जाए। दुष्यंत ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सभी लोगों से कुर्ता-पजामा छोड़कर आरएसएस का कच्छा पहनने की अपेक्षा की जा रही है तो हरियाणा में ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच काम करेंगे। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ को लेकर दिए गए बयान पर भी दुष्यंत चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा युवा वर्ग को कमजोर करने वाली है। चौटाला ने कहा कि देश का युवा कमजोर नहीं है। युवा पीढ़ी लड़ेगी भी, बढ़ेगी भी और देश को आगे भी ले जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जाखड़, संजय दलाल, उपेंद्र कादियान, शीला गोदारा, राजीव दलाल, प्रवक्ता डॉ विकास पराशर, मिंटू ठेकेदार, डॉ. सुरेश अहलवात, नसीब भारतीय मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।