फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Garbage piles up in Bahadurgarh city due to sanitation workers' strike.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बहादुरगढ़ शहर में लगा कूड़े का अंबार

Wed, 19 Aug 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 19 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Garbage piles up in Bahadurgarh city due to sanitation workers' strike.
फोटो-56: रेलवे रोड विश्वकर्मा चौक पर पड़ा कूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 14वें दिन भी जारी है। इस कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में करीब 475 टन कूड़ा जमा हो गया है। इससे दुर्गंध उठ रही है। नगर परिषद अधिकारियों ने कूड़ा उठाने का प्रयास किया लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने प्रमुख पॉइंटों पर उन्हें रोक दिया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर यह हड़ताल 6 अगस्त से शुरू हुई थी। तीन दिवसीय हड़ताल को लगातार बढ़ाया जा रहा है और अब इसे 19 से 21 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों पर कोई पत्र जारी नहीं किया है और न ही संघ को बातचीत के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 13 मई 2026 के समझौते को लागू करना शामिल है। वे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने और एचकेआरएन को भंग करने की मांग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले लागू करने तथा 17 मांगों पर बनी सहमति के पत्र जारी करने की भी मांग है। बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर कर रहे हैं। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने भी सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed