{"_id":"6a85b7b27bbd369a71049444","slug":"the-problem-of-encroachment-on-rohtak-road-is-serious-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126388-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक रोड पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक रोड पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर
Wed, 19 Aug 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-57: देवीलाल पार्क के पास लगाई गई बांस-बल्ली की दुकान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। रोहतक रोड पर सांखोल से होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक अतिक्रमण गंभीर हो गया है। बांस-बल्लियों के दुकानदारों ने नाले और फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। अब उन्होंने देवीलाल पार्क के अंदर तक सामान फैला दिया है।
राजकुमार अरोड़ा और जयपाल सांगवान का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर परिषद स्थायी कार्रवाई नहीं कर रही है। खाने-पीने के स्टॉल और रेहड़ियां भी लग रही हैं। नगर परिषद का दल इन्हें हटाता है, पर वे फिर से कब्जा कर लेते हैं। बीकानेर स्वीट्स और नटखट रेस्टोरेंट के सामने भी फुटपाथ पर रास्ता घेरा हुआ है। दुकानों के बाहर बर्तन धोने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों ने पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद