{"_id":"6a85b9a7f6e82197c2019664","slug":"students-who-have-attained-the-age-of-18-will-be-registered-as-voters-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126396-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थी बनाए जाएंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थी बनाए जाएंगे मतदाता
Wed, 19 Aug 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत अभियान शुरू हुआ है। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अभियान 21 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र विद्यार्थियों का मतदाता के रूप में पंजीकरण करना है।
यह जानकारी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अभिनव सिवाच ने दी। अभियान राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय और वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में चल रहा है। राजकीय महिला महाविद्यालय जसौर खेड़ी भी इसमें शामिल है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरगढ़, आसौदा और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) बहादुरगढ़ में भी पंजीकरण हो रहा है। 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी करने वाले विद्यार्थी नए मतदाता के रूप में पंजीकृत हो रहे हैं। उन्हें प्रपत्र-6 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण में सहायता मिल रही है।
विद्यार्थियों को घोषणा पत्र के साथ जन्म तिथि, आयु और पते से संबंधित दस्तावेज देने होंगे। उन्हें अपने माता-पिता या दादा-दादी के विशेष गहन पुनरीक्षण-2002 के मतदाता रिकॉर्ड से संबंध उपलब्ध कराने की जानकारी दी जा रही है। यदि संबंध स्थापित नहीं होता, तो निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे। संस्थानों में नियुक्त नोडल अधिकारी पंजीकरण प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं।