{"_id":"6a86b45dab6e30073c0ee4e1","slug":"video-bharatiya-kisan-sangh-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-in-jhajjar-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने आगामी धान की खरीद सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और एडीसी को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष धर्मबीर गुलिया ने बताया कि धान की फसल किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। खरीद प्रक्रिया में देरी एवं मंडियों में अव्यवस्था के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान और अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने मांग की कि हरियाणा में कम अवधि वाली धान की फसल की रोपाई 15 जून से शुरू हो जाती है और लगभग तीन माह में फसल पक कर तैयार हो जाती है। ऐसे में अनेक क्षेत्रों में 15 सितंबर तक धान मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाता है।
इसलिए किसानों के हित में धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। वर्तमान समय में लगभग 95% प्रतिशत धान की कटाई कंबाईन मशीनों से होती है। कंबाईन से कटाई के बाद धान में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना होती है। इसलिए किसानों की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए धान में स्वीकार्य नमी की सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20% प्रतिशत की जाए। .
मंडियों में धान उठान वाले ठेकेदार की लापरवाही के कारण मण्डीयों में अक्सर जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे किसानों को अपनी फसल उतारने और बेचने में भारी परेशानी होती है। इसलिए धान उठान की जिम्मेदारी आढ़तियों को दी जाए ताकि मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित हो सके और किसानों को अनावश्यक परेशानी एवं शोषण से राहत मिले। सभी मंडियों में डिजिटल मॉश्चर मापक मशीन उपलब्ध करवाई जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।