फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP के इस Couple ने चुटकियों में किया सबसे मुश्किल काम, विराट-अनुष्का भी हुए मुरीद

Wed, 13 Dec 2017 10:00 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Wed, 13 Dec 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
devika narain and her husband joseph radhik planned virat kohli and anushka sharma wedding

इटली के खूबसूरत शहर में बीती रात उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत प्रेमी जोड़ा एक हो गया। इटली के मिलान शहर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड क्वीन अनुष्का शर्मा ने सात फेरे लिए। वैसे इनकी शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थी, लेकिन इनकी शादी की तैयारियां को करीब छह महीनों से हो रही है। यही नहीं इनकी शादी की तैयारियों के बारे में परिवार वालों को भी नहीं पता चला।


दरअसल जब भी दोनों इस तारीख को याद करेंगे तो इसके साथ वे लखनऊ के एक जोड़े को भी जरूर याद करेंगे, जिसने उनकी शादी को यादगार बनाने में ‌कोई कमी नहीं छोड़ी। मिलिए लखनऊ के इस कपल से...

devika narain and her husband joseph radhik planned virat kohli and anushka sharma wedding

ये कपल है देविका नारायण और जोसेफ राधिक, जिन्हें विराट और अनुष्का हमेशा याद रखेंगे। वेडिंग डिजाइनर देविका ने ही उनकी वेडिंग प्लानिंग की और उनके हर पल को और भी खूबसूरत बना दिया। वहीं उनके पति जोसेफ राधिक ने इन पलों को अपने कैमरे में दिया। जोसेफ फोटोग्राफर है। 

devika narain and her husband joseph radhik planned virat kohli and anushka sharma wedding

जोसेफ की क्लिक तस्वीरों को ही विरुष्का ने ट्वीटर पर शेयर करके इस खबर को खुलासा किया था। लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली देविका डेस्टिनेशन वेडिंग प्लानिंग के लिए एक जाना माना चेहरा है। उनके अनुसार इस शादी पर काम करना आसान नहीं था, क्योंकि इस खबर को सीक्रेट भी रखना था और अच्छा काम भी करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
devika narain and her husband joseph radhik planned virat kohli and anushka sharma wedding

एक इंटरव्यू में देविका ने पिता प्रदीप नारायण ने कहा कि उन्हें भी इसके खबर के बारे में सिर्फ आधे घंटे पहले ही पता चला। जब उनके दामाद जोसेफ ने शाम को उन्हें बुलाया और देविका को इस कुछ बड़ा करने पर बधाई देने को कहा। उसी समय उन्हें इस खबर में बारे में पता चला।

विज्ञापन
devika narain and her husband joseph radhik planned virat kohli and anushka sharma wedding

प्रदीप ने कहा कि पिछले छह महीनों में जब उनकी बेटी और दामाद तीन से चार बार इटली गए, तब भी उन लोगों को अंदाजा नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि देविका जर्नलिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन किस्मत ने उसके लिए कुछ और ही योजना बना रखी थी। ग्रेजुएशन करने के बाद उसने एक टॉप लेवल की वेडिंग प्लानिंग फर्म जॉइन कर लिया था और यही से उसकी भी एक नई जिंदगी शुरू हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed