Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस ऑफिस गिफ्ट: धनतेरस पर दफ्तर में बांटें ये खास तोहफे, कम खर्च में जीत लेंगे सबका दिल

Tue, 03 Nov 2026 05:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 03 Nov 2026 05:49 PM IST
सार

Dhanteras Office Gift Ideas: धनतेरस पर ऑफिस में गिफ्ट देने का उद्देश्य सिर्फ तोहफा देना नहीं, बल्कि कर्मचारियों और सहकर्मियों के प्रति सम्मान और अपनापन दिखाना भी है। इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। एक खूबसूरत दीया, डायरी-पेन सेट, ड्राई फ्रूट्स बॉक्स या छोटा पौधा भी शानदार विकल्प हो सकता है। इस धनतेरस अपने बजट के अनुसार ऐसा गिफ्ट चुनें, जो सामने वाले के लिए उपयोगी भी हो और त्योहार की खुशियां भी बढ़ाए।

विज्ञापन
Dhanteras Office Gift Ideas 2026: 10 Budget-Friendly Gifts for Employees and Colleagues Will Love!
धनतेरस पर दफ्तर में दें ये तोहफे - फोटो : AI

Dhanteras Gift Ideas 2026: धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लोग इस खास मौके पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य शुभ चीजों की खरीदारी करते हैं। लेकिन धनतेरस का त्योहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत बनाने का भी अवसर है। यही वजह है कि कई कंपनियों और ऑफिसों में धनतेरस के मौके पर कर्मचारियों, सहकर्मियों और अधिकारियों को गिफ्ट देने की परंपरा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।



अगर आप भी इस धनतेरस अपने ऑफिस के कर्मचारियों या कलीग्स को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में ऐसे कई शानदार और उपयोगी गिफ्ट विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें कम कीमत में खरीदकर आप अपने सहकर्मियों को खुश कर सकते हैं।

आप चाहें तो पारंपरिक गिफ्ट से लेकर डेस्क एक्सेसरीज और पर्सनलाइज्ड आइटम तक चुन सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर ऑफिस के लिए 10 बेहतरीन बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज, जो देखने में शानदार और कीमत में किफायती हैं।

ऑफिस में गिफ्ट देते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सभी कर्मचारियों के लिए गिफ्ट का बजट समान रखने की कोशिश करें।
  • गिफ्ट की क्वालिटी और उपयोगिता पर ध्यान दें।
  • गिफ्ट के साथ छोटा दिवाली शुभकामना कार्ड जरूर लगाएं।
  • ज्यादा महंगे गिफ्ट के बजाय खूबसूरत पैकेजिंग को प्राथमिकता दें।
  • थोक में खरीदारी करने से पहले सैंपल और डिलीवरी की तारीख जरूर जांच लें।
Trending Videos
Dhanteras Office Gift Ideas 2026: 10 Budget-Friendly Gifts for Employees and Colleagues Will Love!
बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

धनतेरस पर दफ्तर के लिए 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज
 

खूबसूरत दीया या कैंडल सेट

धनतेरस पर दीया और कैंडल गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प है। आप कर्मचारियों को डिजाइनर मिट्टी के दीये, सुगंधित कैंडल या पीतल के छोटे दीपक दे सकते हैं। इनकी कीमत लगभग 100 रुपये से 400 रुपये तक हो सकती है।


डायरी और पेन का सेट

अगर आप कम बजट में उपयोगी गिफ्ट देना चाहते हैं, तो डायरी और पेन का कॉम्बो अच्छा रहेगा। यह ऑफिस कर्मचारियों के दैनिक काम भी आएगा और एक प्रोफेशनल गिफ्ट भी लगेगा।

Dhanteras Office Gift Ideas 2026: 10 Budget-Friendly Gifts for Employees and Colleagues Will Love!
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

ड्राई फ्रूट्स का छोटा गिफ्ट हैंपर

त्योहारों पर ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट करना हमेशा पसंद किया जाता है। आप बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट का छोटा पैक खूबसूरत बॉक्स में पैक करवाकर दे सकते हैं। यह कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों के लिए अच्छा विकल्प है।


चॉकलेट और मिठाई का हैंपर

धनतेरस पर मिठास बांटने के लिए चॉकलेट और मिठाइयों का छोटा हैंपर भी बेहतरीन विकल्प है। इसे आकर्षक फेस्टिव पैकेजिंग में तैयार करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras Office Gift Ideas 2026: 10 Budget-Friendly Gifts for Employees and Colleagues Will Love!
धनतेरस पर दफ्तर में दें ये तोहफे - फोटो : AI

पर्सनलाइज्ड कॉफी मग

ऑफिस में इस्तेमाल होने वाला कॉफी मग भी शानदार गिफ्ट हो सकता है। आप उस पर कर्मचारी का नाम या कोई अच्छा दिवाली संदेश प्रिंट करवा सकते हैं।


स्टील की पानी की बोतल

स्टेनलेस स्टील की अच्छी क्वालिटी वाली पानी की बोतल एक उपयोगी और टिकाऊ गिफ्ट है। इसे कर्मचारी रोजाना ऑफिस और यात्रा के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Dhanteras Office Gift Ideas 2026: 10 Budget-Friendly Gifts for Employees and Colleagues Will Love!
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

छोटा इंडोर प्लांट

मनी प्लांट, सक्युलेंट या छोटा बांस का पौधा खूबसूरत गमले में देकर आप अपने सहकर्मियों को कुछ अलग गिफ्ट कर सकते हैं। यह ऑफिस डेस्क की खूबसूरती भी बढ़ाएगा।


डेस्क ऑर्गेनाइजर

ऑफिस डेस्क को व्यवस्थित रखने के लिए पेन होल्डर, मोबाइल स्टैंड और छोटा ऑर्गेनाइजर गिफ्ट किया जा सकता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रोजाना डेस्क पर काम करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed