फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 बातों को ध्यान रखेंगी लड़कियां तो कभी नहीं आएगी रिश्तों में खटास

Tue, 18 Jun 2019 09:51 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Jun 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Empowering Relationship Advice for Women
relationship

अगर आप अपने रिश्तों में खटास नहीं चाहते तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ये खास टिप्स लड़कियों के लिए हैं। अक्सर छोटी-छोटी बातों की वजह से पति-पत्नी या फिर प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते के बीच दरार आ जाती है। प्यार की जगह दूरियां बढ़ने लगती हैं। और फिर एक ऐसा वक्त आता है कि हमें वह रिश्ता ही बोझ लगने लगता है। ऐसी स्थिति न आए इसके लिए लड़कियों को कुछ बातों पर फोकस करना चाहिए। सबसे पहले तो अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।  अक्सर विश्वास में कमी की वजह से ही ज्यादातर चीजें बिगड़ती हैं। 


 

Empowering Relationship Advice for Women
relationship
अपने पार्टनर पर बेवजह शक न करें। शक एक ऐसी चीज है जो हमारे रिश्तों में खटास पैदा कर देती है। शक की वजह से बना-बनाया घर उजड़ जाता है। इसलिए अगर कभी ऐसी स्थिति आए तो अपने पार्टनर के साथ इस विषय पर खुलकर बातचीत कर लें। बातचीत करने से ही चीजों का हल निकलता है।

 
Empowering Relationship Advice for Women
relationship
बहुत से लोगों को लगता है कि रिश्ता जादू की तरह चलना चाहिए। उसमें कभी कोई खटास नहीं आनी चाहिए। लेकिन यह सच नहीं है। जब दो लोग साथ रहते हैं तो उनके बीच छोटी-मोटी चीजों को लेकर मतभेद और मनमुटाव भी होता है, लेकिन ऐसी स्थितियों को जल्द ही बातचीत के जरिए हल कर लेना चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Empowering Relationship Advice for Women
relationship - फोटो : file photo
लड़कियों को चाहिए कि वह हर चीज को लेकर अपने पार्टनर पर निर्भर न बनें। निर्भरता वाली स्थिति में घरेलू कलेश बढ़ता है और रिश्तों में खटास पैदा होती है। अपने पार्टनर के व्यक्तिगत स्पेस में ज्यादा दखलबाजी न करें। इससे भी रिश्तों में खटास पैदा होती है।

 
विज्ञापन
Empowering Relationship Advice for Women
relationship - फोटो : file photo
पार्टनर को थोड़ा पर्सनल स्पेस दें। हर चीज के लिए टोका-टोकी न करें। कई बार रिश्तों में मधुरता लाने के लिए पार्टनर की कुछ चीजों को नजरअंदाज भी करना पड़ता है। किसी भी चीज के लिए बहुत ज्यादा जरूरतमंद न बें। हर वक्त फोन करना और मैसेज करना जैसी चीजों से बचें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed