फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Liquor shop salesman murdered by strangulation and drowning; five accused arrested

Saharanpur: गला घोंटकर व डुबोकर की शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार; इसलिए की वारदात

Tue, 18 Aug 2026 06:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 18 Aug 2026 06:30 PM IST
सार

Murder case solved: लाखनोर से पहले आईटीआई के पास शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश का शव एक दिन पहले पड़ा मिला था। पुलिस ने रास्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पांच संदिग्ध नजर आए। उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। ठेके के रुपये लूटने के लिए लोकेश को मारा गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Liquor shop salesman murdered by strangulation and drowning; five accused arrested
गिरफ्तार हत्यारोपी। और लोकेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले की नागल पुलिस और सर्विलांस की टीम ने मंगलवार को शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश की हत्या का खुलासा कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में आया कि ठेके की बिक्री के रुपये होने पर आरोपी कई दिन से लोकेश की रेकी कर रहे थे। लूट के दौरान सेल्समैन ने एक आरोपी को पहचान लिया था। इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने लोकेश को गड्ढे में डुबोकर मार डाला था।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Liquor shop salesman murdered by strangulation and drowning; five accused arrested
हत्यारोपियों से बरामद असलहा। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी निवासी लोकेश करीब दो साल से नागल क्षेत्र के गांव बोहड़ूपुर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन था। वह रोज रात 10 बजे ठेका बंद कर बाइक से घर लौटता था। 14 अगस्त की रात आरोपियों ने लोकेश की हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले लूट भी की थी। अगले दिन सुबह पुलिस को सिडकी-लाखनोर मार्ग पर लोकेश का शव मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान शराब ठेके से लेकर घटनास्थल के बीच में पड़ने वाले सीसीटीवी खंगाले गए। इसी दौरान फुटेज में शराब ठेके और वारदात स्थल के बीच पांच संदिग्ध बाइकों पर नजर आए। मंगलवार को पुलिस ने गांगनौली शुगर मिल जाने वाले रास्ते पर रेलवे पुलिस के पास से राहुल उर्फ राज सिंह, विकास, रामधारी निवासी नयागांव नागल, विशाल व विकास निवासी रोहालकी जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो चाकू, मोबाइल, 1490 रुपये, पिट्ठू बैग, दो बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी पांचवीं से आठवीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डकैती की धारा भी जोड़ी गई।
 
विज्ञापन

ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम
सेल्समैन लोकेश रोजाना रात करीब 10 बजे शराब का ठेका बंद कर अकेला बाइक से घर लौटता है। आरोपियों को भी इसकी जानकारी थी कि वह बैग में रकम लेकर जाता है। आरोपी राहुल उर्फ राज सिंह, विकास, रामधारी, विशाल और विकास निवासी रोहालकी ने मिलकर लूट की योजना बनाई। कई दिनों तक उसकी रेकी की गई। 

14 अगस्त की रात करीब 10 बजे लोकेश ठेका बंद कर घर के लिए निकला तो आरोपियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। लाखनोर से पहले आईटीआई के पास राहुल उर्फ राज सिंह ने अपनी बाइक लोकेश की बाइक के बराबर लगाई और पीछे से लात मार दी। इससे लोकेश बाइक समेत सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। आरोपी भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े। 
 

इसके बाद सभी ने मिलकर लोकेश का बैग छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी में बैग की तनी टूट गई और लोकेश पानी में गिर गया। इसी दौरान लोकेश ने राहुल को पहचान लिया और कहा कि वह उसकी शिकायत थाने में करेगा। पहचान सामने आने के बाद आरोपी घबरा गए। सभी ने मिलकर लोकेश को पकड़ लिया और उसकी गर्दन दबाकर पानी में डुबोए रखा। काफी देर तक पानी में डुबोए रखने से लोकेश की मौत हो गई।
 

आरोपी राहुल का था तमंचा
हत्याकांड के दौरान आरोपी राहुल का लोडेड तमंचा भी पानी भरे गड्ढे में गिर गया था। भागते समय आरोपियों की चप्पलें भी मौके पर छूट गईं थी। आरोपी लोकेश की बाइक को गड्ढे से निकालकर खेतों के रास्ते ले गए और लूटा गया बैग खेत में छिपा दिया।

ये भी देखें...
Double Murder: बेटे-पोते के हत्यारों को उम्रकैद से संतुष्ट नहीं सुरेश देवी, बोली- फांसी के लिए जाऊंगी हाईकोर्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed