फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Number of trips by 150 roadways buses to increase on Raksha Bandhan.

Saharanpur News: रक्षाबंधन पर 150 रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे

Tue, 18 Aug 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Number of trips by 150 roadways buses to increase on Raksha Bandhan.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के बाद परिवहन निगम ने रक्षाबंधन की तैयारी शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के मौके पर तीन दिन करीब 150 रोडवेज बसें अतिरिक्त फेरे के साथ संचालित होंगी। इससे बहनों को भाई के घर जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 769 बसों का बेड़ा है। सबसे ज्यादा बसें 234 बसें सहारनपुर डिपो में हैं, जबकि सबसे कम 21 बसें गंगोह डिपो के बेड़े में हैं। इनके अलावा मुजफ्फरनगर में 237, खतौली में 133, छुटमलपुर में 102 और शामली डिपो में 42 बसें हैं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। कांवड़ यात्रा से उभरने के लिए परिवहन निगम ने रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यशाला में बसों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि रास्ते में बसें धोखा न दे सकें।
विज्ञापन

सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, यमुनानगर आदि मार्गों की करीब 150 बसों के अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। बसें 26 अगस्त से अतिरिक्त फेरे लगाने शुरू करेगी, जो 28 अगस्त तक लगाएंगी। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों और फेरे की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed