फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New scheme receives 3.46 crore; old one awaits payment.

Saharanpur News: नई योजना को मिले 3.46 करोड़, पुरानी को भुगतान का इंतजार

Tue, 18 Aug 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
New scheme receives 3.46 crore; old one awaits payment.
सहारनपुर। गांवों के विकास को नई रफ्तार देने के लिए सरकार ने वीबी जी रामजी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना के तहत 3.46 करोड़ रुपये जारी कर दिए, लेकिन मनरेगा के पुराने कामों का हिसाब अब भी अधूरा है। सामग्री और प्रशासनिक मद में करीब 20 करोड़ रुपये का भुगतान अटका पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करने के लिए एक जुलाई से नई योजना वीबी जी रामजी लागू की गई है। योजना के लिए शासन ने अग्रिम राशि 3.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि मनरेगा के तहत पक्के निर्माण या फिर सामग्री अंश के करीब 20 करोड़ रुपये बकाया है। इस बकाया ने विभाग की चुनौतियों को बढ़ा दिया है। कुछ भुगतान पहले किया गया है, लेकिन अभी भी वर्ष 2023 से 2026 जून तक का भुगतान बकाया है। ऐसे में कार्य कर चुकी फर्म को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच सरकार ने नई योजना के तहत अग्रिम बजट भी जारी कर दिया है। इसमें सामग्री मद में 2.16 करोड़ रुपये और प्रशासनिक मद में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि अभी किस ब्लॉक को कितनी राशि का आवंटन होगा, यह तय नहीं हुआ है। जिले में 11 ब्लॉक है। आवंटन के लिए भी विभाग ने शासन को पत्र लिखा है। भुगतान के अलावा कई कार्य ऐसे हैं, जो पोर्टल पर दर्ज हैं, लेकिन वह पूरे नहीं हो सके हैं। पिछले दो वर्षों के करीब ढाई हजार कार्य अभी अधूरे हैं, जिन्हें पूरा कराने में विभाग लगा है। वीबी जी राम जी के तहत 3054 कार्यों की योजना को भेजा गया है। इनमें से 872 कार्यों को पूर्व में ही स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीबी जी रामजी में होंगे भूमि सुधार, संरक्षण आदि कार्य
मनरेगा में मुख्य रूप से अकुशल शारीरिक श्रम, गड्ढे खोदने, कच्ची सड़कें बनाने, पौधरोपण और तालाब खोदाई आदि कार्य होते थे। नई योजना में कृषि एवं भूमि सुधार कार्य, पौधरोपण, जल, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, स्वरोजगार गतिविधियां आधारभूत संरचना, ग्रामीण संपर्क मार्ग आदि के कार्य होंगे।

वीबी जी रामजी के तहत राशि प्राप्त हुई है। अभी ब्लॉकवार आवंटन नहीं किया गया है। मनरेगा के तहत बकाया राशि का वर्षवार भुगतान प्राप्त हो रहा है। जल्द ही सभी बकाया भुगतान की उम्मीद है।
- प्रणय कृष्ण, प्रभारी वीबी जी रामजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed