सब्सक्राइब करें

Marriage Tips: जल्द होने वाली है बेटी की शादी तो उसे जरूर बताएं ये बातें, ससुराल में नहीं आएगी दिक्कत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Nov 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
Every Mother Should Tell These Things to Daughter Know Before Marriage Important Things in Hindi
बेटी को शादी से पहले सिखाएं ये बातें - फोटो : istock

Marriage Tips: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। जिन लोगों के घर में किसी की शादी होने वाली है, वो तैयारियों में जुट गए होंगे। शादी से पहले बहुत सारी तैयारियां करनी होती हैं। शादी के बाद दो लोगों का जीवन बदल जाता है। लड़का या लड़की पति और पत्नी बन जाते हैं। खासकर लड़कियों के जीवन में शादी के बाद बहुत सारे बदलाव होते हैं। उन्हें अपने माता पिता का घर छोड़कर पति के घर पर रहना होता है। पत्नी बनने के साथ ही लड़की बहु, भाभी और न बहुत सारे रिश्तों से जुड़ जाती है। अजनबी परिवार को अपना परिवार बनाना होता है। ऐसे में शादी के बाद लड़की अपने ससुराल को अपना सके, उन्हें ससुरालवालों के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी न आए और उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहे, इसके लिए कुछ हर माता पिता को बेटी को शादी से पहले कुछ सलाह देनी चाहिए। अगर आपकी बेटी की शादी जल्द होने वाली है तो उसे कुछ बातें जरूर सिखाएं, ताकि उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहे।

Trending Videos
Every Mother Should Tell These Things to Daughter Know Before Marriage Important Things in Hindi
घर के कामों में मदद करें - फोटो : istock

शादी से पहले बेटी को सिखाएं कुछ बातें

घर के कामों में मदद करें

बेटी को शादी से पहले ये सिखाएं कि ससुराल उसका घर है और ससुराल वाले परिवार। ऐसे में अपने परिवार और घर की जिम्मेदारी को समझे। हो सकता है कि मायके में बेटी ने कभी अधिक घर के काम न किए हों लेकिन ससुराल में उन्हें सास की मदद करने की सलाह दें। उन्हें पहले से ही यह बात सिखाएं कि मायके में जितना काम करती हैं, ससुराल में उससे ज्यादा करना पड़ सकता है। इसलिए कामकाज के लिए तैयार करें और इस बदलाव से घबराएं नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Every Mother Should Tell These Things to Daughter Know Before Marriage Important Things in Hindi
आदर करें - फोटो : istock

आदर करें

जिस तरह से बेटी अपने माता पिता से प्यार करती है, उसी तरह से उसे ससुराल वालों से भी प्यार करना चाहिए। बेटी को शादी से पहले ये बात सिखाएं कि ससुराल उसका एक और परिवार है, जहां उसे हर किसी का आदर करना चाहिए। सास ससुर का माता पिता की तरह सम्मान करें और देवर व ननद को छोटे भाई बहन की तरह स्नेह देना चाहिए, ताकि ससुराल वाले बेटी को खुले मन से अपना सकें।

Every Mother Should Tell These Things to Daughter Know Before Marriage Important Things in Hindi
तौर तरीके अपनाए - फोटो : istock

तौर तरीके अपनाए

हर माता पिता को शादी से पहले अपनी बेटी को ये सिखाना चाहिए कि वह ससुराल का रहन सहन और तौर तरीके अपनाएं। मायके और ससुराल के रहन सहन में फर्क हो सकता है। इस फर्क को पहचानें और ससुराल के रहन सहन के मुताबिक खुद को ढ़ालें। बेटी को ससुराल में जल्दी उठने की आदत डालने को कहें।

विज्ञापन
Every Mother Should Tell These Things to Daughter Know Before Marriage Important Things in Hindi
जल्दी राय न बनाएं - फोटो : istock

जल्दी राय न बनाएं

शादी के बाद अक्सर लड़की को ससुराल वालों को समझने में वक्त लगता है। लोग ससुराल के लोगों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। ऐसे में हो सकता है कि किसी रिश्तेदार का शुरुआती इम्प्रेशन अच्छा न हो। ऐसे में बेटी को सिखाएं कि झट से कोई राय न बनाएं। बेटी को समझाएं कि वह ससुराल जाने पर लोगों को समझने के लिए वक्त लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed