फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन वजहों से शादी के लिए लड़कों की पहली पसंद होती हैं नौकरीपेशा लड़कियां

Tue, 25 Jun 2019 07:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 25 Jun 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
For these reasons, working women are the first choice for marriage

बीते समय में लड़के ज्यादातर अपने परिवार की पसंद की लड़की से शादी करते थे और परिवार वाले चाहते थे कि लड़की सुंदर, सुशील, खाना बनाने और घर परिवार संभालने में होशियार हो। लेकिन अब जमाना बदल गया है। लड़के अपनी पसंद की लड़की से शादी करने को प्राथमिकता दे रहें हैं। आज का युवा वर्ग चाहता है कि उनकी जिंदगी में आने वाली लड़की घर परिवार संभालने के साथ-साथ स्वतंत्र हो और नौकरीशुदा हो। आखिर ऐसे कौन से कारण है जिनकी वजह से नौजवानों की सोच में इतना बदलाव आ गया तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही पांच कारण जो इस बदलाव के लिए जिम्मेदार हैं।

For these reasons, working women are the first choice for marriage
मंहगाई है कारण
सुख- सुविधाओं से भरा जीवन किसे नहीं पसंद। लेकिन आजकल की मंहगाई में छोटा शहर हो या बड़ा सब जगह कम आय में रहना मुश्किल हो गया है इसलिए ज्यादातर पुरुषों का मानना है कि अगर उनका पार्टनर नौकरी करे  तो उनके खर्चों को बंटाने में मदद मिल जाएगी। साथ मिल कर काम करने से वो अपने बच्चों को भी एक अच्छी जिंदगी दें पाएंगे।

 
For these reasons, working women are the first choice for marriage
एक दूसरे को समझने में मदद
अगर आपका लाइफ पार्टनर भी कामकाजी होगा तो वो आपको बेहतर तरीके से समझ पाएगा। ऑफिस के तनाव के साथ जब आप घर आएंगे तब आपकी पत्नी समस्याओं को समझने और सुलझाने का प्रयास करेगी। घर की जिम्मेदारियों जैसे बिजली का बिल, बैंक के काम को आपस में बांटने से आपके ऊपर बोझ कम होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
For these reasons, working women are the first choice for marriage
भविष्य के लिए बचत
जब पति पत्नी दोनों काम करते हैं तो जाहिर सी बात है आय ज्यादा होगी। ऐसे में आप अपने भविष्य के अच्छे बुरे दिनों के लिए कुछ पैसे जोड़कर रख सकते हैं। इन पैसों की वजह से आपको किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा और आप आराम से जीवन जी सकेंगे। नौकरीवाली लड़की से शादी करने का ये एक मुख्य कारण हो सकता है।
    
विज्ञापन
For these reasons, working women are the first choice for marriage
आत्मनिर्भर
कामकाजी महिला आत्मनिर्भर प्रवृत्ति की होती हैं। वह अपने खर्चे खुद उठा सकती हैं जिससे पति को इस तनाव से मुक्ति मिल जाती है। महिला अगर कामकाजी नहीं है तो उसके सारे खर्चे पति को उठाने पड़ जाते हैं। इस वजह से भी नौजवानों की पहली पसंद नौकरीशुदा लड़कियां हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed