शादी के कुछ समय तक तो कपल्स का गोल्डन पीरियड होता है। दोनों को एक दूसरे का साथ बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कुछ समय के बाद तकरार होने लगती है, जिस वजह से रिश्ते में दूरियां आने लगती है। बहुत सारे कपल्स में तो विवाद इतना बढ़ जाता है कि अच्छी खासी चल रही शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद होने लगती है। हालांकि, रिश्ते में आई इस खटास के पीछे छोटी छोटी बाते वजह होती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सी वो बातें हैं जो हमें सोने से पहले अपने पार्टनर के साथ कभी नहीं करनी चाहिए।
भूलकर भी पार्टनर के साथ रात को सोने से पहले न करें ये 5 बातें, आ सकती है रिश्तों में खटास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने से पहले ऑफिस या रिश्तेदारों की बातें
रात को डिनर करने के बाद बहुत सारी महिलाएं पति से दफ्तर की या रिश्तेदारों की बातें करने लगती हैं। दिन भर काम करने के बाद आप दोनों के पास एक दूसरे से बात करने का यही समय होता है। ऐसे में इस समय का सही इस्तेमाल करें। ऑफिस या रिश्तेदारों की बातें लेकर बैठना आपके पार्टनर को इरिटेट कर सकता है। इस वक्त को एक दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करके बिताएं।
सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल
बहुत बार ऐसा होता है कि कपल में से कोई एक रात को सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल लेकर बैठ जाते हैं। यह भी दोनों के बीच मनमुटाव पैदा करता है। यह समय आप दोनों का है। बेहतर होगा कि इस समय आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।ऐसा करने से आपके बीच की दूरियां कम होंगी साथ ही आपस में प्यार भी बढ़ेगा।
गलतियों का टोकरा लेकर न बैठ जाएं
अगर आप रात को सोने से पहले अपने पार्टनर को उसकी पूरे दिन की गलतियों का चिठ्ठा सुनाने लगेंगे तो वो आपसे बोर हो जाएंगे। ऐसा कर आप खुद उनके और अपने बीच दूरियां पैदा कर रहे हैं। अगर आपको उनसे कोई शिकायत है तो उन से किसी और समय या वीकेंड पर इस पर बात करें। एक दूसरे के साथ रिश्तों को अच्छे बनाएं रखने के लिए अब कभी दोबारा रात को सोने से पहले न करें इस बारे में चर्चा।
गुड नाइट किस भी जरूरी
माना आप दिनभर के काम के बाद बहुत थक जाते हैं, लेकिन सोते समय अपनी पत्नी को गुड नाइट बोलकर सोएं। पत्नियों को पति की यह बात बेहद बुरी लगती है कि वो रात को उनसे बिना कुछ कहें सो जाते हैं। सोने से पहले आपको अपने पार्टनर को गुड नाइट किस जरूर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता और गहरा होगा।