फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bouncers stopped runners preparing for a half-marathon in Gurugram

'ये निजी सड़क, यहां दौड़ नहीं लगा सकते': हाफ मैराथन की तैयार कर रहे धावकों को बाउंसरों ने रोका, VIDEO में दर्द

Mon, 17 Aug 2026 11:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 11:02 PM IST
सार

गुरुग्राम में आने वाले दिनों में होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों में यहां के कई धावक जुटे हुए हैं। 4-5 धावकों का ग्रुप सोमवार सुबह लगभग 6 बजे गोल्फ कोर्स रोड से जुड़ी एक रोड पर दौड़ रहा था। इसी दौरान बोलेरो गाड़ियों में सवार होकर कुछ बाउंसर पहुंचे और इन धावकों को रोक लिया।

विज्ञापन
Bouncers stopped runners preparing for a half-marathon in Gurugram
गुरुग्राम में धावकों को बाउंसरों ने दौड़ने से रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर सोमवार सुबह सैर कर रहे 4-5 धावकों के ग्रुप को एक बिल्डर कंपनी की क्यूआरटी टीम ने रोक लिया। इन धावकों को कहा गया कि ये बिल्डर कंपनी की निजी रोड है, आप लोग यहां दौड़ नहीं लगा सकते। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस भी हुई। निजी आईटी कंपनी के कर्मचारी ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। बाद में इसे डिलीट भी कर दिया गया।

विज्ञापन


गुरुग्राम में होनी है हाफ मैराथन
शहर में आने वाले दिनों में होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों में यहां के कई धावक जुटे हुए हैं। 4-5 धावकों का ग्रुप सोमवार सुबह लगभग 6 बजे गोल्फ कोर्स रोड से जुड़ी एक रोड पर दौड़ रहा था। इसी दौरान बोलेरो गाड़ियों में सवार होकर कुछ बाउंसर पहुंचे और इन धावकों को रोक लिया। आरोप है कि बाउंसर एक निजी बिल्डर कंपनी की ओर से थे। इन बाउंसरों ने धावकों को कहा कि ये बिल्डर कंपनी की निजी रोड है और यहां आप लोग दौड़ नहीं लगा सकते। इस दौरान धावकों ने बाउंसरों को कहा कि इस सड़क पर दौड़ने की मनाही का कोई लिखित आदेश हो तो वो दिखा दो तो वे कुछ नहीं दिखा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही सड़कें तो दौड़ने लायक, वहां भी दौड़ने नहीं देंगे
पूरे घटनाक्रम की वीडियो अपने मोबाइल से एक धावक ने बना लिया। ये धावक एक निजी आईटी कंपनी में कर्मचारी हैं। बाद में धावक ने मौके पर हुए घटनाक्रम व खुद बोलते हुए 1 मिनट 33 सेकेंड की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसे पोस्ट करने के कुछ ही घंटे बाद डिलीट भी कर दिया गया। वीडियो में धावक ने कहा कि गुरुग्राम में कुछ ही सड़कें तो दौड़ने लायक हैं, वहां भी यदि बाउंसर भेजकर रोक देंगे तो हम जैसे धावकों का क्या ही होगा।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed