फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young woman looking for a life partner on a matrimonial website defrauded

जीवनसाथी की तलाश, वेबसाइट और धोखा: प्रोफाइल मैच हुई, पर पार्टनर ने दे दिया ऐसा दर्द; लड़की ने बयां की आपबीती

Mon, 17 Aug 2026 10:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Mon, 17 Aug 2026 10:05 PM IST
सार

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर जालसाजों ने युवती से 2.31 लाख रुपये ठगे। उन्होंने क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर पैसे निकाले। पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Young woman looking for a life partner on a matrimonial website defrauded
युवती के साथ ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर क्राइम साउथ थाना क्षेत्र में मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर जीवनसाथी की तलाश कर रही युवती के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पहले दोस्ती कर युवती को विश्वास में लिया और फिर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर 2.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने शादी के लिए एक मेट्रीमोनियल ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति से प्रोफाइल मैच हुआ तो उनसे संपर्क किया और लगातार बातचीत के जरिये अपने भरोसे में ले लिया। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने बहाने से पीड़िता के क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। जानकारी मिलते ही आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2.31 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का मैसेज मिलने पर पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उसने साइबर क्राइम साउथ थाना में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम बैंकिंग ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed