{"_id":"6a83338202d6d753a3011270","slug":"video-bus-service-from-gurugram-to-lucknow-for-raksha-bandhan-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से लखनऊ के लिए बस सेवा, जानें किराया और समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से लखनऊ के लिए बस सेवा, जानें किराया और समय
रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुरुग्राम डिपो से लखनऊ के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह बस सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम बस डिपो से रवाना होकर शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ तक पहुंचने में करीब 12 घंटे का समय लगेगा। यात्रियों को इस सफर के लिए 810 रुपये किराया देना होगा। गुरुग्राम से लखनऊ जाने वाली यह बस पलवल, मथुरा और आगरा होते हुए आगे कानपुर, उन्नाव और लखनऊ की ओर जाएगी। रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा काफी सुविधाजनक रहेगी। खासकर उन यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें त्योहार पर गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से लखनऊ व मार्ग में पड़ने वाले शहरों तक जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।