फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Data on digital infrastructure in schools updated on MIS.

Gurugram News: स्कूलों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का डाटा एमआईएस पर अपडेट

Mon, 17 Aug 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Data on digital infrastructure in schools updated on MIS.
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारी अब मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है। स्कूलों में उपलब्ध टैबलेट, डिजिटल बोर्ड और लैंग्वेज लैब से संबंधित डाटा अपडेट करने के बाद स्कूल मुखियाओं ने अपनी व्यक्तिगत एमआईएस आईडी से इसका सत्यापन भी किया है। शिक्षा निदेशालय ने यह प्रक्रिया 16 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश दिए थे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद एमआईएस पर उपलब्ध डाटा में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी स्कूल का डाटा अपडेट नहीं किया गया या जानकारी गलत पाई गई तो संबंधित स्कूल मुखिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। हाल ही में शिक्षा अधिकारियों की बैठक में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तीनों मदों के लिए टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने से पहले स्कूलों से सही और विश्वसनीय डाटा जुटाने के निर्देश दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed