फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ram Mehar Singh appointed as the new Deputy Director of Sports for the Gurugram Division.

Gurugram News: राम मेहर सिंह बने गुरुग्राम मंडल के नए खेल उपनिदेशक

Mon, 17 Aug 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Ram Mehar Singh appointed as the new Deputy Director of Sports for the Gurugram Division.
गुरुग्राम। गुरुग्राम मंडल के नए खेल उपनिदेशक के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित राम मेहर सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। राम मेहर सिंह इससे पहले भी पांच जुलाई 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक गुरुग्राम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद राम मेहर सिंह ने कहा कि मंडल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक खिलाड़ी तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम मंडल के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और महेंद्रगढ़ जिलों में विभाग के प्रशिक्षण केंद्रों पर खिलाड़ियों के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed