फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car carrying two families returning from Khatu Shyam collides with a trolley; eight injured.

Gurugram News: खाटूश्याम से लौट रहे दो परिवारों की कार ट्रॉली से भिड़ी, आठ घायल

Mon, 17 Aug 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Car carrying two families returning from Khatu Shyam collides with a trolley; eight injured.
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिनौला के पास ट्रॉली से टकराने से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी ।
बिना रिफ्लेक्टर के हाईवे पर खड़े थे ट्रैक्टर-ट्रॉली, दिल्ली के हैं परिवार, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार रात को बिनोला के पास बिना रिफ्लेक्टर के हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से एक वैगनआर गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में दो परिवार खाटूश्याम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। हादसे में पांच बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली के विकास नगर, उत्तम नगर निवासी रूबी कुमार ने बिलासपुर थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी मंजू, बच्चे श्रुति, सुधीर, नमन और वैगनआर गाड़ी चालक मुनेंद्र, पत्नी व बेटे देवांश के साथ रविवार को खाटूश्याम गए थे। देर रात में घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह बिनौला के पास पहुंचे तो हाईवे की पहली लेन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि ट्रैक्टर के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगा हुआ था और न ही कोई संकेत लगाया हुआ था। अंधेरे के चलते उनकी गाड़ी ट्रॉली से टकरा गई। ट्रॉली में ग्रिल लदी हुई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाड़ी में सवार सभी घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सभी को निजी अस्पताल ले गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विक्की ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घायलों को अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed