फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते में बढ़ाना चाहते हैं मिठास, तो लड़कों को इन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

Thu, 16 Apr 2020 09:00 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 16 Apr 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
girl want this things from her partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार या रिश्ते में हर इंसान को अपने पार्टनर से कुछ उम्मीदें जुड़ी होती हैं। केवल लड़के ही नहीं लड़कियां भी अपने पार्टनर से बहुत कुछ चाहती हैं। वैसे तो कहा जाता है लड़कियां अपने पेट में कोई बात नहीं रख पाती हैं। सारी बात उनकी जुबान पर आ जाती है। लेकिन फिर भी उनके मन में कुछ बातें ऐसी होती हैं जो वो अपने पार्टनर से कभी कहती नहीं। हालांकि लड़के इन चीजों को जानकर अगर ध्यान रखें तो प्यार की मिठास और बढ़ जाएगी।

girl want this things from her partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्यवहार
महिलाएं नोटिस करती हैं कि पुरुष उनके दोस्त और फैमिली के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। अगर आप उनके फैमिली और दोस्तों के प्रति प्यार और रिस्पेक्ट दिखाते हैं तो वो चीज उन्हें काफी इंप्रेस करती है। अगर आप भी चाहते हैं, आपका पार्टनर आपसे खुश रहे, तो अपने व्यवहार पर ध्यान दें। हो सकता है, आपके व्यवहार की वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज रहता हो।

girl want this things from her partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ईमानदारी
महिलाएं अपने पार्टनर से एक ईमानदारी की उम्मीद करती है कि जब वो दोनों साथ हो तो वो दूसरी लड़कियों की तरफ न घूरें। पुरुषों का यह रवैया अक्सर महिलाओं के दिमाग में किसी आदमी के लिए बुरा इम्प्रेशन डालती है। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें और एक बेहतर रिश्ते के लिए रिश्ते में ईमानदारी का होना काफी आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl want this things from her partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मैच्योरिटी
महिलाएं पुरुषों में मैच्योरिटी को सबसे ज्यादा तरजीह देती है। क्योंकि उन्हें महिलाओं को पुरुषों की समझदारी अट्रैक्ट करती है। महिलाओं को इमोशनली तौर पर कमजोर आदमी पसंद नहीं आते हैं। महिलाओं को वो आदमी कतई पसंद नहीं आते हैं जो इधर-उधर देखकर बात करते हैं। यानी जो पुरुष महिलाओं के कमर, स्तन या जांघों की तरफ देखकर बाते करते हैं महिलाएं ऐसे पुरुषों से ज्यादा देर तक बात करने से चिढ़ती हैं।

विज्ञापन
girl want this things from her partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixa

शारीरिक बनावट
हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार महिलाएं पुरुषों की शारीरिक बनावट पर ज्यादा ध्यान देती हैं। शक्तिशाली व्यक्ति के प्रति शारीरिक रूप से अधिक आकर्षित होती हैं। अध्ययन के मुताबिक स्त्रियां सामान्य पुरुषों की अपेक्षा हष्ट-पुष्ट पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed