सब्सक्राइब करें

कोरोना के दौर में इश्क: इटली के वे रोमियो और जूलियट, जिन्हें पहली नजर में हुआ प्यार

Nilesh Kumar निलेश कुमार
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Amazing love Story in the time of corona: Romeo meets her Juliet in Italy love at first sight story
इटली के वेराना शहर से पहली नजर के प्यार का एक किस्सा - फोटो : Instagram

पहली नजर का प्यार! इस बारे में आपलोगों ने सुना तो होगा ही! हो सकता है आपलोगों में से बहुतों को पहली नजर में प्यार हुआ भी हो! एक ऐसे समय में जब कोरोना महामारी के कारण दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है, लोग अपने दोस्तों और परिचितों से दूर हैं, जाहिर है कि बहुत सारे प्रेमी जोड़े भी एक दूसरे से जुदा होंगे। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के बीच छत और बालकोनी के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी लोग एक-दूसरे के करीब हो रहे हैं। इस बीच लोगों में नजदीकियां आ रही हैं, नए रिश्ते भी बन रहे हैं और नए अहसासों के जरिए प्यार भी पनप रहा है। इस बीच इटली के वेराना शहर से पहली नजर के प्यार का एक किस्सा सामने आया है। 

Trending Videos
Amazing love Story in the time of corona: Romeo meets her Juliet in Italy love at first sight story
पाओला के इंस्टाग्राम पर उनकी और बहन की तस्वीरें - फोटो : Instagram

कोरोना संक्रमण काल में एक ओर लोग दुख और निराशा झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ सकारात्मक और कुछ सुखद अहसास भी सामने आ रहे हैं। आपको या आपके किसी दोस्त, किसी रिश्तेदार को अगर पहली नजर का प्यार हुआ हो तो आप इसे समझ पाएंगे। लॉकडाउन के बीच इटली के वेरोना शहर में पनपी यह प्रेम कहानी आपको रूमानियत से भर सकती है। यहां 38 साल के मिशेले डी अल्फासो को अपने घर के सामने रहने वाली पाओला एग्नेली से प्यार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing love Story in the time of corona: Romeo meets her Juliet in Italy love at first sight story
पाओला(File Photo) - फोटो : Instagram

पाओला, मिशेले से एक साल बड़ी हैं। दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया, जब वे दोनों एक शाम अपनी-अपनी बालकनी में खड़े थे और संगीत का आनंद ले रहे थे। मालूम हो कि कोरोना महामारी से इस जंग में इटली के कई शहरों में लोग अपनी बालकनी में आकर संगीत बजाते हैं और कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान जताते हुए एकता का संदेश देते हैं। तो हुआ यूं कि मिशेले भी एक शाम अपनी बालकनी में खड़े थे और दूसरी ओर पाओला अपनी बालकनी में वायलिन बजा रही थीं। 

Amazing love Story in the time of corona: Romeo meets her Juliet in Italy love at first sight story
दोनों का घर आमने-सामने है - फोटो : Instagram

विदेशी अखबार द टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक, पाओला के संगीत ने मिशेले का ध्यान खींचा और उन्हें पहली ही नजर में पाओला ने प्रभावित कर दिया। दोनों का घर आमने-सामने है। मिशेले जिस बिल्डिंग में रहते हैं, उसके सामने वाली बिल्डिंग की छठी मंजिल पर पाओलो अपनी मां और बहन के साथ रहती हैं। मिशेले की बहन सिल्विया और पाओला की पुरानी जान-पहचान थी। पाओला की बहन लीजा एग्नेली भी वायलिन बजाती हैं। 

विज्ञापन
Amazing love Story in the time of corona: Romeo meets her Juliet in Italy love at first sight story
पाओला की बहन लीजा - फोटो : Instagram

शाम में म्यूजिक सेशन यानी जिस वक्त सभी अपनी बालकनी में आकर संगीत बजाते हैं, उस दौरान पाओला और मिशेले की नजरें एक-दूसरे से मिली और कुछ देर तक वे दोनों एक-दूसरे को देखते रहे। यह 17 मार्च की शाम थी। पाओला की बहन लीजा जब हर दिन की तरह वायलिन बजा रही थीं तो पाओला उनकी मदद के लिए बालकनी में गई थीं। तभी दोनों ने एक-दूसरे को देखा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Paola Agnelli (@paola.agnelli80) on

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed