फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीता को इम्प्रेस करने के लिए 9 महीने तक हरभजन को बेलने पड़े थे पापड़, इस शर्त पर की थी पहली मुलाकात

Wed, 13 Mar 2019 02:35 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 13 Mar 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Geeta Basra Love story of Harbhajan and Geeta Basra
हरभजन सिंह - फोटो : PTI

बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा 35 साल की हो गई हैं। गीता का जन्म 13 मार्च 1984 को इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अपनी फिल्मों से ज्यादा गीता भज्जी संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं। गीता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं हरभजन संग उनकी लव स्टोरी के बारे में जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Happy Birthday Geeta Basra Love story of Harbhajan and Geeta Basra
harbhajan singh and geeta basra

गीता और भज्जी की लवस्टोरी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। एक शो के दौरान जब हरभजन से पूछा गया था कि उन्होंने गीता को कैसे इम्प्रेस किया तो इसके जवाब में उन्होंने बताया था, 'मैंने गीता को पहली बार एक पोस्टर में देखा था और तभी युवराज सिंह से पूछा कि क्या वो पोस्टर वाली को जानते हैं। इसके जवाब में युवराज बोले नहीं। फिर मैंने उससे कहा ये कौन है पता लगाओ। हमारा एक दोस्त है सूवेद लोहिया जो गीता को जानता था। उसने मेरा मैसेज गीता तक पहुंचाया।'

Happy Birthday Geeta Basra Love story of Harbhajan and Geeta Basra
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : Social Media

हरभजन ने आगे बताया कि उन्होंने गीता का नंबर निकलवाया और 2011 के वर्ल्ड कप से जीतकर वापस आते समय उन्होंने गीता को मैसेज किया था। मैसेज में उन्होंने गीता को काॅफी डेट के लिए पूछा था, लेकिन गीता ने उनके मैसेज को कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Geeta Basra Love story of Harbhajan and Geeta Basra
हरभजन सिंह को गीता बसरा ने दिया सरप्राइज गिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

हरभजन ने बताया, फिर आईपीएल से पहले एक दिन गीता ने मुझे मैसेज पर मैच के टीकेट्स के लिए पूछा। वो टिकेट्स उसे नहीं उसके ड्राइवर को चाहिए थे। अब गीता को लगा मैंने फेवर लिया है तो इसके बदले वो मुझसे मिलने के लिए राजी हो गईं। एक मुलाकात के बाद हम बार-बार मिलने लगे।

विज्ञापन
Happy Birthday Geeta Basra Love story of Harbhajan and Geeta Basra
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : Social Media

दोनों के बीच मिलने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन गीता ने रिलेशनशिप में आने के लिए यह कह कर मना कर दिया कि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। इसके जवाब ने भज्जी ने कहा- मैं भी तो अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हू। तो मुझे करीब 8 से 9 महीने गीता को रिलेशनशिप के लिए मनाने में लग गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed