{"_id":"5cb6c97ebdec2214435fd28f","slug":"happy-birthday-mukesh-ambani-mukesh-ambani-and-nita-ambani-love-story-with-wedding-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीता के लिए करोड़ों की कार छोड़ बस में सफर करते थे मुकेश अंबानी, ट्रैफिक रोक पूछा था- 'शादी करोगी'","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
नीता के लिए करोड़ों की कार छोड़ बस में सफर करते थे मुकेश अंबानी, ट्रैफिक रोक पूछा था- 'शादी करोगी'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को भला कौन नहीं जानता होगा। मुकेश अंबानी के बारे में आप उनके घर, परिवार से लेकर बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि नीता संग उन्होंने लव मैरिज की है। इतना ही नहीं दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। शादी के लिए नीता से हां करवाने के लिए उन्होंने चलती गाड़ी रोककर जाम तक लगा दिया था।
2 of 7
Mukesh Ambani marriage
- फोटो : Social Media
मुकेश अंबानी और नीता के प्यार की शुरुआत बेहद फिल्मी अंदाज में हुई थी। दरअसल, नीता के पिता बिड़ला ग्रुप में काम करते थे। एक दिन बिड़ला परिवार के निजी आवास बिरला मातोश्री में एक कार्यक्रम रखा गया, जहां नीता ने भरतनाट्यम किया था। इस प्रोग्राम में मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता को पहली बार देखा और वह उनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने तभी नीता को मन ही मन अपने घर की बहू बनाने का फैसला कर लिया था।
3 of 7
कार्यक्रम के समाप्त होने पर धीरूभाई अंबानी ने शो के आयोजकों से नीता का नंबर लिया। इसके बाद वह घर गए और सबसे पहले उन्होंने नीता को फोन लगाया और कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं। यह सुनते ही नीता अंबानी को लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है और उन्होंने गुस्से से फोन काट दिया। धीरूभाई ने नीता को एक बार फिर फोन लगाया जिसके बाद नीता ने मजाक भरे अंदाज में कहा कि मैं एलिजाबेथ टेलर हूं और फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरी बार नीता के पिता ने उनका फोन उठाया। नीता के पिता ने धीरूभाई अंबानी की आवाज पहचानकर नीता को उनसे बात करने के लिए कहा। धीरूभाई ने नीता को अपने दफ्तर बुलाया। जब नीता उनसे मिलने पहुंची तो वहां उन्होंने नीता की पढ़ाई, रुचि के बारे में पूछा। उन्होंने नीता को घर आने का न्योता भी दिया। मुकेश और नीता के परिवार ने जब दोनों को एक दूसरे के लिए पसंद कर लिया तो दोनों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। मुकेश भले ही पूरा समय बिजनेस में व्यस्त रहते हों, लेकिन नीता से मिलने के लिए वह वक्त निकाल ही लेते थे।
विज्ञापन
5 of 7
नीता अंबानी
- फोटो : self
नीता और मुकेश अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। नीता को घुमाने के लिए मुकेश अपनी मर्सिडीज कार लेकर जाया करते थे। एक दिन नीता ने मुकेश अंबानी को बेस्ट बस की सबसे आगे वाली बस में सफर करने के लिए कहा। नीता के प्यार के लिए मुकेश ने अक्सर उनके साथ मुंबई की बस में भी सफर किया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।