फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers and public representatives stage a demonstration accompanied by drums and other traditional instruments.

Uttarkashi News: ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 17 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers and public representatives stage a demonstration accompanied by drums and other traditional instruments.
नवोदय विद्यालय निर्माण, मोबाइल नेटवर्क सहित कई मांगों के निराकरण पर अड़े
विज्ञापन

समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग
चिन्यालीसौड़। दशगी, हातड़ और बिष्ट पट्टी की विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर सोमवार को बनचौरा में बीडीएच जन मंच के नेतृत्व में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने राजीव नवोदय विद्यालय के निर्माणाधीन कार्य को जल्द शुरू कराने, हातड़ क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने और धरासू-तराकोट मोटर मार्ग के चार पुलों पर एप्रोच वॉल का निर्माण करने की मांग उठाई। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने और दशगी-बिष्ट पट्टी के मध्य कोटधार में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगें क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हैं और इनके पूरा होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। बीडीएच जन मंच ने कहा कि मांगों को लेकर पूर्व में भी संबंधित स्तर पर ध्यान आकर्षित किया जाता रहा है लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रदर्शन करना पड़ा। मंच ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में बीडीएच जन मंच अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं, सचिव जगवीर सिंह रावत, ग्राम प्रधान खदाड़ा सोहन लाल कोहली, बलवीर रावत, राजेंद्र सिंह रांगड़, त्रेपन लाल, हर्ष अग्निहोत्री, धारकोट प्रधान प्रतिनिधि नीरज कोहली, महावीर रावत, त्रेपन सिंह, विवेक बिष्ट, अंकित भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed