{"_id":"6a83081348fcb014e000db46","slug":"prayed-to-lord-vasuki-nag-for-happiness-and-prosperity-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-121720-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भगवान बासुकी नाग देवता से की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भगवान बासुकी नाग देवता से की सुख-समृद्धि की कामना
Mon, 17 Aug 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी के बार्सू गांव में नाग पंचमी पर्व पर रासों नृत्य करते ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सू गांव में धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी देव महोत्सव
देव डोलियों के साथ लोगों ने किया रासो-तांदी नृत्य
उत्तरकाशी। बार्सू गांव में सोमवार को नाग पंचमी देव महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान बासुकी नाग देवता के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नाग पंचमी के अवसर पर बार्सू गांव में मेले का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने भगवान बासुकी नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही राना गांव और पाला-सीड़ी क्षेत्र से पहुंची देव डोलियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। वहीं, यमुनोत्री क्षेत्र की गीठ पट्टी के राना गांव से भगवान समेश्वर देवता की देवडोली तथा पाला गांव से सर्पनाथ, नारायण और नरसिंह देवताओं की डोलियां बार्सू पहुंचीं।
समेश्वर देवता की देवडोली के साथ अन्य देव डोलियों का मिलन हुआ। ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रासो-तांदी नृत्य किया। ढोल-दमाऊं की थाप और लोकगीतों के बीच ग्रामीणों ने समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, सूरत राम नौटियाल, विनीता रावत, जगमोहन चौहान, दीपा रावत, यजवेंद्र रावत, नवीन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नाग देवता को श्रद्धालुओं ने चढ़ाया दूध-पुष्प
नैनबाग /लंबगांव। नाग पंचमी पर्व पर जौनपुर के मरोड़ गांव में बाबा केदार के मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली मांगी।
मरोड़ा गांव कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र अपनी धार्मिक परंपराओं और रीति रिवाजों के लिए अलग से जाना जाता है। ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने भी बाबा केदार के मंदिर में पहुंचकर सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
नैनबाग के यमुनेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर नाग देवता की मूर्ति पर दूध और जल चढ़ाया। मरोड़ में बाबा केदार मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान में प्रतिभाग किया। दर्शन नौटियाल ने बताया कि मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस मौके पर मंदिर के पुजारी गुरू प्रसाद , दिनेश तोमर, मोहनलाल निराला, रेशा नौटियाल, पवित्रा देवी, भरत सिंह राणा, पंपा देवी, सुमन देवी मौजूद रहे। दूसरी ओर, नाग पंचमी पर प्रतापनगर स्थित सेम मुखेम नागराज मंदिर में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी रही।