Parents Day Wishes 2023: बच्चे के जन्म के बाद पति-पत्नी का ओहदा बढ़ जाता है। कपल बच्चे के माता पिता बन जाते हैं। बच्चा माता पिता का अंश होता है, जिसे मां भरपूर मातृत्व और पिता सुरक्षित वातावरण देता है। बच्चे को सबसे अधिक प्यार माता पिता करते हैं। अपना स्नेह जाहिर करने के लिए माता पिता का तरीका अलग हो सकता है। हालांकि जब बच्चा बड़ा होने लगता है तो प्यार जताने में दोनों ही कुछ हिचकिचाहट महसूस करते हैं। हर बच्चे को अपने माता पिता के प्यार, उनके द्वारा किए गए त्याग, बच्चे के पालन पोषण के दौरान किए प्रयासों को समझना चाहिए और उनका आदर करना चाहिए।
Happy Parents Day Wishes: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए माता पिता से जताएं प्यार, भेजें अभिभावक दिवस की शुभकामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान का दिया आशीर्वाद हैं मां-बाप
दुनिया का अनमोल तोहफा हैं मां-बाप
हे प्रभु! एक ही प्रार्थना है मेरी आपसे
हर जन्म में मुझे चाहिए यही माँ-बाप
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
कुछ ऐसा काम करो कि
माता-पिता हर प्रार्थना में कहें
''हर जन्म में ऐसी ही संतान देना भगवान।''
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
माँ की ममता, पिता का साया
हर मुश्किल में होता है जीने का सहारा।
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
मुफ्त में सिर्फ माता-पिता का प्यार मिलता है
बाकी हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।
अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं