Holi Group Poses: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, यादों का भी त्योहार है और इन यादों को कैद करने का सबसे खूबसूरत तरीका है, दोस्तों के साथ धमाकेदार ग्रुप फोटो। लेकिन हर साल वही खड़े होकर रंग लगा लिया और फोटो खींच ली, अब ये पुराना हो चुका है।
Holi Group Photo Ideas: दोस्तों के साथ होली ग्रुप फोटो कैसे बनाएं यादगार? इन आइडियाज से तस्वीर हो जाएंगी वायरल
Holi Group Photo Ideas : इस बार होली पर थोड़ा क्रिएटिव सोचें, अलग पोज ट्राय करें और रंगों के साथ दोस्ती के पलों को खूबसूरती से कैद करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले और बाद में होली शाॅट
एक फोटो होली शुरू होने से पहले साफ कपड़े, मुस्कुराते चेहरे। दूसरी फोटो पूरी तरह रंगों में डूबी हुई। दोनों को कोलाज में डालें और कैप्शन दें। “Expectation vs Reality” यह आइडिया इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जाता है।
कलर ब्लास्ट मोमेंट
सभी दोस्त एक साथ हवा में गुलाल उछालें और फोटोग्राफर बर्स्ट मोड में क्लिक करे। बैकग्राउंड सिंपल रखें। कैमरा स्लो मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड करे और धूप की दिशा ध्यान में रखें। यह फोटो बेहद सिनेमैटिक लगती है।
सर्कल फ्रेंडशिप शॉट
सभी दोस्त गोल घेरा बनाकर नीचे बैठ जाएं और सिर बीच में मिलाएं। ऊपर से कैमरा रखकर फोटो लें। ऊपर से दिखने वाला रंगों का गोल पैटर्न बेहद आकर्षक लगता है।
“रंगों का गैंग” थीम
सब दोस्त एक ही रंग का गुलाल चेहरे पर लगाएं। जैसे, सिर्फ पीला या सिर्फ गुलाबी। कैप्शन में लिखें, “Team Yellow” या “Pink Squad” यह फोटो देखने में यूनिफॉर्म और स्टाइलिश लगती है।
फनी एक्सप्रेशन शॉट
कोई पिचकारी लेकर मजाकिया पोज दे। कोई रंग से भरा चेहरा बनाकर हंसे। कोई कैमरे की तरफ गुलाल उड़ाए। कैंडिड फोटो सबसे ज्यादा लाइक पाती हैं।
स्लो मोशन वॉटर शॉट
अगर पानी से खेल रहे हैं तो एक दोस्त बाल्टी से पानी डाले। बाकी दोस्त रिएक्शन दें। वीडियो से बेस्ट फ्रेम निकालें। सूरज की रोशनी में पानी की बूंदें चमकती हैं, फोटो जादुई लगेगी।
डांसिंग ग्रुप फोटो
डीजे या स्पीकर पर गाना चलाएं। डांस करते हुए जंप शॉट लें। हवा में कूदते हुए फोटो हमेशा एनर्जेटिक दिखती है।
ट्रेडिशनल टच
अगर आप ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा या साड़ी में हैं, तो मंदिर या घर के आंगन में फोटो लें। पीछे रंगों की थाली रखें। “होली है” वाला पोस्टर शामिल करें। यह फोटो पारंपरिक और एलिगेंट लगेगी।