फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   41 Civil Servants from Sri Lanka Visit SDRF Headquarters

Rishikesh News: श्रीलंका से आए हुए 41 लोक सेवकों ने किया एसडीआरएफ मुख्यालय का भ्रमण

Mon, 17 Aug 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 17 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
41 Civil Servants from Sri Lanka Visit SDRF Headquarters
जौलीग्रांट। भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) की ओर से आयोजित क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलंका से आए कुल 41 लोक सेवकों (उच्च अधिकारी) ने एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट का भ्रमण कर रेस्क्यू टीमों की कार्यक्षमता को देखा। भ्रमण के दौरान श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल को एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की रणनीति, सर्च एंड रेस्कयू तकनीकों, आपातकालीन परिस्थितियों में संचालित राहत और बचाव अभियानों की जानकारी दी गई। प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन, पर्वतीय दुर्घटनाओं, नदी, जलाशय, बचाव और चारधाम यात्रा के दौरान एसडीआरएफ की ओर से संचालित चुनौतीपूर्ण अभियानों की जानकारी भी साझा की गई। श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ के आधुनिक प्रशिक्षण संसाधनों, अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों, प्रशिक्षित कार्मिकों की पेशेवर दक्षता का भी अवलोकन किया। उन्हें विभिन्न रेस्क्यू उपकरणों के प्रदर्शन के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया प्रणाली से भी अवगत कराया गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने श्रीलंका के लोक सेवकों को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। चमोली टनल में अभी रेस्क्यू चल रहा है। प्रत्येक आपदा में नई तरह की चुनौतियों से निपटना पड़ता है। इसके लिए एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों को कड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है। एसडीआरएफ का अनुभव और व्यावहारिक मॉडल अन्य देशों के लिए भी उपयोगी हो सकता है। इस अवसर पर शुभांक रतूड़ी, उपसेनानायक, प्रमोद कुमार रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed