फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vice-Chancellor Conducts Surprise Inspection of Commerce Faculty

Rishikesh News: कुलपति ने वाणिज्य संकाय का किया औचक निरीक्षण

Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Vice-Chancellor Conducts Surprise Inspection of Commerce Faculty
- प्राध्यापकों, गेस्ट फैकल्टी और शोधार्थियों से लिया परिचय, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर
विज्ञापन

ऋषिकेश। पं. ललित मोहन शर्मा परिसर के वाणिज्य संकाय का कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संकाय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुलपति ने प्राध्यापकों, गेस्ट फैकल्टी और रिसर्च स्कॉलर्स से परिचय प्राप्त कर उनके शैक्षणिक व शोध कार्यों की जानकारी ली।
कुलपति प्रो. महाजन ने शोध गतिविधियों को गति देने के लिए हर वर्ष दो आरडीसी (रिसर्च डिग्री कमेटी) आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध और बेहतर अकादमिक गतिविधियां उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वविद्यालय की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार हैं।
विज्ञापन

संकायाध्यक्ष प्रो. वीके श्रीवास्तव ने संकाय से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया। कुलपति ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि प्राध्यापक और कर्मचारी विश्वविद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। कोई भी सदस्य अपनी समस्या, सुझाव या विचार लेकर उनसे निसंकोच मिल सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास कार्यों में धन की कमी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। इस दौरान संकायाध्यक्ष ने कुलपति का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान परिसर निदेशक प्रो. महाबीर सिंह रावत, प्रो. वीके गुप्ता, प्रो. सीएस नेगी, प्रो. कंचन लता मिश्रा, डॉ. गौरव रावत सहित संकाय के प्राध्यापक, गेस्ट फैकल्टी, शोधार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed