{"_id":"5d1b10a08ebc3e3c7c22c2ba","slug":"how-to-deal-with-a-moody-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपकी गर्लफ्रेंड है मूडी तो गुस्सा होने की जगह ऐसे मनाएं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर आपकी गर्लफ्रेंड है मूडी तो गुस्सा होने की जगह ऐसे मनाएं
Tue, 02 Jul 2019 04:57 PM IST
ललित फुलारा
अगर आपकी गर्लफ्रेंड है मूडी तो गुस्सा होने की जगह ऐसे मनाएं
अगर आपकी गर्लफ्रेंड है मूडी तो गुस्सा होने की जगह ऐसे मनाएं
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 02 Jul 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपकी गर्लफ्रेंड मूडी है तो अक्सर आपके बीच लड़ाई होने की ज्यादा संभावना रहेगी। क्योंकि किसी भी मूडी व्यक्ति को हैंडल करना इतना आसान नहीं होता। ऐसे में आपके लिए, अपनी गर्लफ्रेंड को मनाना कई बार मानसिक परेशानी का भी सबब बन सकता है। हालांकि, आप थोड़ा-सा दिमाग लगाकर अपनी मूडी गर्लफ्रेंड को मना सकते हैं ताकि आपके बीच का रिश्ता अलगाव की स्थिति तक न पहुंचे।
2 of 4
रिलेशनशिप
रिलेशनशिप एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपकी गर्लफ्रेंड मूडी है तो सबसे पहले खुद ही इस बात को स्वीकार कर लें। आप यह भी जान लें कि आपका उस पर नियंत्रण नहीं रह सकता है। न ही आप उसकी भावनाओं को नियंत्रित कर सकते हैं। न ही आपको करनी चाहिए। ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि बड़ी समझदारी से अपनी गर्लफ्रेंड को मनाएं।
3 of 4
relationship
आप इस बात को ऑब्जर्व करें कि आपकी गर्लफ्रेंड का मूड सबसे ज्यादा खराब किस वक्त रहता है। ऐसी स्थिति में आप उसे कोई भी अप्रिय बात न बोलें। अगर वह आपको कुछ भला-बुरा भी कहती है तो प्रतिक्रिया न दें। अगर आप प्रतिक्रिया देंगे तो आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। दरअसल, अगर आपकी गर्लफ्रेंड का मूड सही नहीं है तो आप चाहे कितनी भी कोशिश करें उसे खुश करने की वह नहीं होगी। ऐसे में थोड़ा देर तक शांत रहना ही फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
relationship
जब आपकी गर्लफ्रेंड का मूड खराब हो तो उससे किसी बात को लेकर जिद न करें। न ही उसे जबरदस्ती मनाने की कोशिश करें बल्कि उसे ऐसे वक्त में थोड़ी देर के लिए अकेले छोड़ दें। आप इस बात को उसके व्यवहार का हिस्सा मानकर स्वीकार कर लें और उसकी बात को लेकर चिंतित और चिड़चिड़े न हों।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।