फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहतमंद, सफल और मानसिक तौर पर सुखी रहना है तो प्यार करें

Tue, 02 Jul 2019 11:30 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
if you want to be healthy, successful and mentally happy do love
relationship

प्यार और दोस्ती, आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप नहीं चाहते कि आपको किसी भी तरह का मानसिक रोग हो या फिर आप मानसिक तौर पर परेशान हों, तो दोस्त बनाएं और प्यार करें। एक शोध बताता है कि युवा और वयस्क जो अपने जवानी के दिनों में भावनात्मक तौर पर जितने ज्यादा जुड़े हुए रहते हैं, उन्हें किसी भी तरह के मानसिक रोग की संभावना बेहद कम रहती है।

if you want to be healthy, successful and mentally happy do love
relationship

इस शोध के मुताबिक, घर और स्कूल में जो बच्चे भावनात्मक तौर पर एक-दूसरे से घनिष्ठ तौर पर जुड़े रहते हैं उनको मानसिक समस्याओं की 66 फीसदी संभावना कम रहती है।

if you want to be healthy, successful and mentally happy do love
relationship
ऐसे लोगों में 65 फीसदी ड्रग कम लेने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं ऐसे लोग किसी भी तरह के शारीरिक हिंसा में भी कम संलिप्त रहते हैं और ऐसे लोगों को विटामिन की कमी की संभावना भी 51 फीसदी रहती है। ऐसे लोग अवसाद में भी नहीं आते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
if you want to be healthy, successful and mentally happy do love
relationship
भावनात्मक तौर पर एक-दूसरे से मजबूती से जुड़े हुए लोगों को यौन रोगों की संभावना भी कम रही है। यह शोध यह भी बताता है कि आप जितने ज्यादा मजबूत रिश्ते में रहते हैं आपको उतनी ही तरक्की होती है और आपको सफलता मिलती है। मजबूत रिश्ता आपके स्वास्थ्य, नौकरी और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। 
विज्ञापन
if you want to be healthy, successful and mentally happy do love
relationship - फोटो : social media
दरअसल, जब हम किसी को दोस्त बनाते हैं या फिर किसी से प्यार करते हैं तो अपनी भावनाओं को उसके साथ साझा करते हैं। हम अपनी परेशानियों, उलझनो और समस्याओं के साथ ही अपना सुख और दुख उसके साथ बांटते हैं। अगर आप किसी बात को किसी के साथ साझा करते हैं तो आपको जरूर मानसिक तौर पर कम कष्ट पहुंचता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed