{"_id":"6a81ee68c195a47b8d0afa2e","slug":"motorcyclist-killed-two-children-injured-after-being-hit-by-a-tractor-in-mundali-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108324-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुंडाली में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुंडाली में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के यहां सिंधारा देने जा रहे थे मखदूमपुर के सत्यवीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। भटीपुरा-खरखौदा रोड पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में सत्यवीर(60) की मृत्यु हो गई। उनकी बाइक को सीमेंट से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो बच्चे भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर निवासी सत्यवीर दो बच्चों के साथ जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुरादाबाद में अपनी बहन के यहां सिंधारा देकर लौट रहे थे। वह दूसरी बहन को सिंधारा देने गांव समयपुर जा रहे थे। मुंडाली में पेट्रोल पंप के सामने खरखौदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यवीर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। जबकि दोनों बच्चे दूर जा गिरे उन्हें मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों ने सत्यवीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने अनुसार, पुलिस ने घायल सत्यवीर को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। मुंडाली थाना पुलिस ने मृतक के बेटे हर्ष की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध सड़क हादसे की प्राथमिकी दर्ज ली है।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।-- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। भटीपुरा-खरखौदा रोड पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में सत्यवीर(60) की मृत्यु हो गई। उनकी बाइक को सीमेंट से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो बच्चे भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर निवासी सत्यवीर दो बच्चों के साथ जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुरादाबाद में अपनी बहन के यहां सिंधारा देकर लौट रहे थे। वह दूसरी बहन को सिंधारा देने गांव समयपुर जा रहे थे। मुंडाली में पेट्रोल पंप के सामने खरखौदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यवीर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। जबकि दोनों बच्चे दूर जा गिरे उन्हें मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों ने सत्यवीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने अनुसार, पुलिस ने घायल सत्यवीर को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। मुंडाली थाना पुलिस ने मृतक के बेटे हर्ष की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध सड़क हादसे की प्राथमिकी दर्ज ली है।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन