{"_id":"5d19b7f88ebc3e3c763fe4ef","slug":"some-ways-to-approach-the-person-you-like","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर किसी को पसंद करते हैं तो इन पांच तरीकों से कहें अपनी बात","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर किसी को पसंद करते हैं तो इन पांच तरीकों से कहें अपनी बात
Tue, 02 Jul 2019 10:30 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी को पसंद करते हैं और दिल की बात उस तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स के जरिए आप, अपनी पसंद के लड़की या लड़के तक अपने जज्बातों को आसानी से पहुंचा पाएंगे। दरअसल, कई बार हम किसी को पसंद करते हैं लेकिन झिझक की वजह से कह नहीं पाते हैं। अपने भावों को अपने भीतर ही दबा कर रखते हैं। बाद में हमें लगता है कि अगर एक बार अपनी भावनाओं को व्यक्त कर दिया जाता तो शायद पंसद का पार्टनर मिल जाता। आइए जानते हैं क्या करें अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो...
long distance relationship
अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो सबसे पहले उसके साथ बातचीत बढ़ाएं। क्योंकि जब तक आपकी बातचीत नहीं होगी तब तक आप अपनी भावनाओं को भी व्यक्त नहीं कर पाएंगे। आप चाहें तो उससे बातचीत करने के मौके तलाश सकते हैं, ताकि आपको उससे संवाद करने का अवसर मिले। आप जिसे पसंद करते हैं, सबसे पहले उसे जानना जरूरी है।
relationship
- फोटो : social media
अगर आपकी उससे बातचीत होती है तो अपने ह्युमर का इस्तेमाल करें। बातचीत में उसे तवज्जो दें और हंसी-मजाक करना न भूलें। इससे आप उससे जुड़ पाएंगे और जब आपको अपने दिल की बात कहनी होगी तो आसानी से कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship
अगर आप किसी को अपने दिल की बात कहने जा रहे हैं तो सबसे पहले खुद तैयारी कर लें। क्योंकि किसी से प्यार का इजहार करने से पहले खुद का माइंडसेट बनाना बेहद जरूरी है। आप उसे कॉफी पर बुला सकते हैं और ऐसे किसी मौके की तलाश कर सकते हैं जहां आसानी से अपने दिल की बात कह सकें।
विज्ञापन
relationship
आप जिसे पसंद करते हैं उसे त्यौहार पर शुभकामनाएं दें। ऐसा कोई भी मौका न छोड़ जब आपको उसे विश करने का मौका मिले। इससे आपकी बातचीत आगे बढ़ेगी और आप अपने दिल की बात को आसानी से कह पाएंगे।