{"_id":"6a81f6d0730349d406024d9f","slug":"bridge-in-pending-sirsa-news-c-128-1-sir1010-163296-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेढ़ साल से अधर में कुत्ताबढ़ पुल का निर्माण, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेढ़ साल से अधर में कुत्ताबढ़ पुल का निर्माण, आवागमन में परेशानी
Sun, 16 Aug 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
रानियां। निर्माणाधीन पुल । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां से कुत्ताबढ़ होते हुए राजस्थान और ऐलनाबाद क्षेत्र को जोड़ने के लिए घग्गर नदी पर बनाया जा रहा पुल पिछले करीब डेढ़ साल से अधर में है। पुल का एप्रोच स्लैब और दोनों तरफ एप्रोच रोड का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों का पुल से आवागमन बंद है जबकि कुछ लोग जोखिम उठाकर मोटरसाइकिल व छोटे वाहन निकाल रहे हैं। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रानियां में आयोजित विकास रैली के दौरान घग्गर नदी पर कुत्ताबढ़ पुल के निर्माण की घोषणा की थी।
पुल के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 6 करोड़ 33 लाख 8 हजार रुपये तय की गई थी। पुल के निर्माण से रानियां, ऐलनाबाद और राजस्थान क्षेत्र के कई दर्जन गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलना है।
ग्रामीणों के अनुसार, पुल शुरू होने से कुत्ताबढ़ क्षेत्र से रानियां आने-जाने में करीब 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। वर्तमान में लोगों को मौजदीन और ओटू होते हुए रानियां पहुंचना पड़ता है। इससे समय और ईंधन दोनों की अधिक खपत होती है। पुल शुरू होने से ऐलनाबाद व राजस्थान क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों को अनाज मंडी, बाजार, स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और आसपास के गांवों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां से गुजरना जोखिम भरा है। अब तक करीब आधा दर्जन वाहन नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण पूरा कराने के लिए अधिकारियों, स्थानीय नेताओं और विधायक से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन या सरकार के नुमाइंदे क्षेत्रवासियों की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।