फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   independence day celebrated

Sirsa News: भगत सिंह स्टेडियम में गूंजे देशभक्ति के तराने

Mon, 17 Aug 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
independence day celebrated
सिरसा। स्वतंत्रता दिवस पर  कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेते हुए। वि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली।
इससे पहले मुख्यातिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक तथा स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने बताया कि इतिहास के पन्ने इस बात के साक्षी हैं कि 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। उस संघर्ष ने अंग्रेजी शासन की नींव को चुनौती दी और देशवासियों के मन में स्वतंत्रता की लौ को प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलन केलर दृष्टि बाधित विद्यालय सिरसा के बच्चों ने ग्रुप सॉन्ग छू लो तिरंगा, प्रयास एवं आरकेजे श्रवण वाणी दिव्यांग केंद्र सिरसा के बच्चों ने एक्शन सॉन्ग तिरंगा लहराना है। सेंट जैवियर स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य, दी सिरसा स्कूल सिरसा, विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने अपनी प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा की टीम प्रथम, दी सिरसा स्कूल की टीम द्वितीय तथा सेंट जैवियर स्कूल सिरसा व विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
समारोह में महिला पुलिस बल, हरियाणा पुलिस बल, गृह रक्षी बल, जीआरजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी, शाह सतनाम जी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी, शाह सतनाम जी कन्या महाविद्यालय की एनसीसी, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय व राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा की एनसीसी, एनके एडवेंचर स्काउट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर की स्काउट, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की स्काउट ने मार्च पास्ट किया।
डैफोडिल स्कूल मौजदीन की टीम ने बैंड की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पीटी शो तथा डंबल व लेजियम का आकर्षक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में परेड के ओवरऑल इंचार्ज सुखदेव सिंह ढिल्लो रहे। प

रेड में एनके एडवेंचर स्काउट की टीम प्रथम, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय की टीम द्वितीय तथा शाह सतनाम जी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed