फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   women celebrated hariyali teej

Sirsa News: महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज का त्योहार

Mon, 17 Aug 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
women celebrated hariyali teej
सिरसा। हरियाली तीज मनाते हुए महिलाएं। संस्था।
फोटो -- 13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाली तीज महिलाओं ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई। हरे परिधानों में सजीं महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व पति की दीर्घायु की कामना की।
इसके बाद महिलाओं ने झूलों पर पींगें डालते हुए सावन के पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे को तीज की बधाई दी। कंचन बांगा ने कहा कि तीज केवल पर्व नहीं बल्कि आपसी मिलन और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर है।
विज्ञापन

इस अवसर पर इशिता तनेजा, विभा, रेखा सचदेवा, रेखा मेहता, वीना काथूरिया, ममता मुझाल, जनक मेहता, बिंदु, नीतू मिगलानी, सीरत, मिनी सेठी आदि मौजूद रहीं।

महिलाओं ने झूला झूलकर मनाई हरियाली तीज
फोटो - 49
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कालांवाली की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी महिला मंडल की ओर से श्री गीता भवन मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य किया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लगाए गए झूले महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहे। मातृशक्ति संयोजिका मोनिका शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज आस्था, सौभाग्य और उमंग का पर्व है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनू जैन, सिल्की जैन, डिंपल बांसल, वीना राजपाल, गोलो रानी सहित महिला मंडल की अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
तीज महिलाओं का संस्कृति का पर्व : रमेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चतरगढ़पट्टी में तीज महोत्सव के अवसर पर शनिवार को नृत्य प्रतियोगिता एवं तीज सुंदरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला मुख्य अतिथि रहे।
रमेश ने कहा कि तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक होने के साथ महिलाओं के मिलन, आत्मविश्वास और आनंद का पर्व है। झूला झूलना, गीत-संगीत और नृत्य महिलाओं को आपसी मेलजोल का अवसर देते हैं। कार्यक्रम की संचालिका कुसुम एवं नीलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
हर्षिता, पल्लवी, वैशाली, वंशिका और परी ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। पल्लवी को तीज सुंदरी चुना गया और ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।


महिलाओं ने झूला झूलकर मनाई हरियाली तीज
फोटो -- 15
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बरनाला रोड स्थित देवी लाल पार्क में योग करने वाली महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। योगाचार्य कृष्णा भाम्भू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत गाए और झूला झूलकर तीज की खुशियां मनाईं। उन्होंने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पिंकी गुप्ता, आशा, मधु, शिमला, सुषमा, पिंकी ग्रोवर, सीमा, सुनीता, मंजू, सुमन, डिंपल, सोमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed