{"_id":"6a82013469034897a5069d8d","slug":"amrit-pharmecy-inaugurated-in-civil-hospital-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163315-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कैबिनेट मंत्री ने अमृत फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कैबिनेट मंत्री ने अमृत फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन किया
Sun, 16 Aug 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। अमृत फार्मेसी का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को मिलेगी किफायती दरों पर दवाइयां
फोटो-- 47
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल सिरसा में अमृत फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अमृत फार्मेसी भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका लक्ष्य मरीजों और आमजन को किफायती दरों पर दवाइयां, सर्जिकल सामग्री तथा अन्य चिकित्सा सामग्री देना है। यह सामग्री बाजार की तुलना में कम कीमत पर मिलेगी।
अस्पताल परिसर में स्टोर खुलने से मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां आसानी से मिलेंगी। सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मरीजों को दवाइयां खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ओपीडी और अस्पताल में दाखिल मरीज दोनों इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
अमृत फार्मेसी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उपचार में आर्थिक स्थिति बाधा न बने। किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचेगा। उपायुक्त शांतनु शर्मा और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन मौजूद रहे।
एसडीएम राजेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह भी उपस्थित थे। नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
फोटो